GOAL के तत्वावधान में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन (ऑनलाइन) का सफल आयोजन ।

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के आयोजक संगठन GOAL के पदाधिकारी/सदस्य साहित्यकारों में श्यामलाल राही ‘प्रियदर्शी’ (बरेली), रघुवीर सिंह ‘नाहर’ (हरियाणा), राधेश प्रताप ‘विकास’ (प्रयागराज), सुरेश कुमार राजा (बाँदा), डाॅ. सुरेश कुमार उजाला (लखनऊ), नीरज कुमार नेचुरल (जौनपुर), डाॅ. पप्पू राम सहाय (झाँसी), देवचंद्र भारती ‘प्रखर’ (चंदौली), मनोहर लाल प्रेमी (लखनऊ), डॉ. राम मनोहर राव (बरेली) आदि ने भी अपनी-अपनी राष्ट्रीय चेतना की कविताओं का सस्वर वाचन किया । इस अवसर पर GOAL के सलाहकार महाकवि एल.एन. सुधाकर जी की गौरवमयी उपस्थिति आरंभ से अंत तक बनी रही ।
कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सेवानिवृत्त प्रधान आयकर आयुक्त डॉ. रमेश कुमार जी ने GOAL द्वारा आयोजित इस कवि सम्मेलन के लिए GOAL के सभी पदाधिकारियों/सदस्यों को सधन्यवाद बधाई दिया । साथ ही उन्होंने स्वरचित कविता का पाठ भी किया ।
सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे GOAL के अध्यक्ष डॉ. राम मनोहर राव जी ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में GOAL के साहित्यिक उद्देश्य का स्पष्टीकरण करते हुए कहा कि GOAL संगठन के सहयोग से प्रकाशित होने वाली ‘आंबेडकरवादी साहित्य’ पत्रिका का प्रकाशन निरंतर होता रहेगा । आंबेडकरवादी साहित्य का किसी अन्य प्रकार के साहित्य से कोई विरोध नहीं है । बल्कि आंबेडकरवादी साहित्य पूर्व के दलित साहित्य का परिमार्जित रूप तथा भावी विकल्प है ।