हमें अपने देश से उतना ही प्यार होना चाहिए जितना अपनी मां से: कैप्टन लाल बिहारी

2f99a124f990
कारगिल विजय दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता में 55 एनसीसी कैडेटों ने किया प्रतिभाग 

कारगिल युद्ध से संबंधित हर एक बिंदुओं पर पेस्टिंग कर कैडेटों ने खूब सुर्खियां बटोरी

चंदौली,धानापुर। अमर शहीद विद्या मंदिर इंटर कालेज शहीदगांव चंदौली के एनसीसी कैडेटों ने “कारगिल विजय दिवस पोस्टर प्रतियोगिता” में मंगलवार को उत्साह और लगन के साथ प्रतिभाग किया।कैडेटों ने कारगिल युद्ध से संबंधित हर एक बिन्दुओं को बड़े ही मार्मिक ढंग से पेस्टिंग प्रस्तुत किया। वहीं पेस्टिंग में विजेता कैडेटों को प्रधानाचार्य द्वारा पुरस्कृत कर उत्साह वर्धन किया गया।
एनसीसी आफिसर कैप्टन लाल बिहारी प्रसाद ने कहा कि 91 यूपी बटालियन एनसीसी मुगलसराय के समादेश अधिकारी कर्नल नारायण सिंह के आदेशानुसार कारगिल विजय दिवस (रजत जयंती महोत्सव) पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसमें 55 कैडेटों (बालक/बालिकाओं) ने भाग लिया। वहीं प्रथम एन्जल शैलेश गुप्ता,द्वितीय निधि मौर्या एवं अंश प्रिया कश्यप, तृतीय हिना एवं शिवम् विजेता कैडेटों को प्रधानाचार्य मोती हरिजन ने पुरस्कृत करके उत्साह वर्धन किया।
कैडेटों को संबोधित करते हुए कैप्टन लाल बिहारी ने बताया कि “हमें अपने देश से उतना ही प्यार होना चाहिए जितना अपनी मां से“। मातृभूमि की रक्षा के लिए जिसकी जितनी जिम्मेदारी होती है उसे पूरी लगन व उत्साह से निभानी चाहिए। इसी से देश में अमन चैन का पुष्प खिलता है।
इस अवसर पर संतोष कुमार, राम प्रकाश पाण्डेय आशुतोष सिंह, मृत्युंजय प्रताप मौर्या, समस्त शिक्षकगण एवं कैडेट्स उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *