कांग्रेसजनों ने मारूफपुर चौराहे पर पूर्व पीएम स्व.मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजली

b034adaa53dc

विगत 26 दिसंबर को हो गया था निधन

रिपोर्ट – राकेश यादव रौशन
चंदौली, चहनियां,02 जनवरी। क्षेत्र के मारूफपुर चौराहे पर गुरुवार को कांग्रेस के प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. मनमोहन सिंह के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

फोटो : मारूफपुर चौराहे पर कांग्रेसजन पूर्व पीएम स्व0 मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए 

   इस अवसर पर देवेंद्र सिंह मुन्ना ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जी का पूरा जीवन भारतीय जनमानस के लिए प्रेरणा का स्रोत है. प्रधानमंत्री होते हुए भी उन्होंने ताउम्र खुद को कभी प्रधानमंत्री नहीं समझा, पूरा जीवन एक आम आदमी की तरह जीए.
     कांग्रेस नेता राजकिशोर सिंह ने कहा कि मनमोहन सिंह जनता के हित की बात सोचते थे. यहीं कारण है कि उनकी सरकार में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (नरेगा), सूचना का अधिकार, 14 साल के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा का अधिकार, भोजन का अधिकार आधार कार्ड, आदि जनहित की योजनाएं चलाई गईं, जो आज भी धरातल पर विकास का आधार बनी हुई हैं.
   युवा समाजसेवी साहब लाल यादव ने कहा कि मनमोहन सिंह जी एक सामान्य परिवार में पैदा होकर देश के सर्वोच्च पद प्रधानमंत्री, भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर, देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार, योजना आयोग के उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित किया. उनका जाना देश की एक अपूर्णनीय क्षति है.
   इस अवसर पर जुनेद अहमद, अहसान खान, राजेश यादव, दिलीप यादव, रहमत शेख, जगदीश यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *