सेवानिवृत सहकारी कुर्क अमीन की सम्मान पूर्वक की गई विदाई

ff5476323e1f
कार्य के प्रति निष्ठावान, मधुर संबंध रहेगा यादगार – गोपाल सिंह 

चंदौली l सेवानिवृत सहकारी कुर्क अमीन दशरथ प्रसाद का विदाई समारोह गुरुवार को अपरान्ह दो बजे उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड शाखा व जनपद चंदौली में किया गया.

इस मौके पर गोपाल सिंह वरिष्ठ शाखा प्रबंधक ने कहा कि सहकारी कुर्क अमीन दशरथ प्रसाद अपने कार्यों के प्रति हमेशा निष्ठावान रहे.  इन्होने हमेशा बैक के वसूली के साथ अधिकारियो व कर्मचारियों से मधुर संबंध बनाये रखा जो हमेशा यादगार रहेगा. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ दशरथ प्रसाद जी सेवानिवृत होने बाद सपरिवार सुखी रहे .
इस अवसर पर सीनियर एकाउंटेंट, सुशीला देवी सहायक एकाउनटेंट, नीरज सिंह सहायक फिल्ड ऑफिसर, कमलेश कुमार सहायक फिल्ड ऑफिसर, श्रीप्रकाश यादव सहकारी कुर्क अमीन, दुलारे लाल व राजेंद्र राम सेवानिवृत सहकारी कुर्क अमीन, राजेश कुमार वकील कुमार, जमशेद अहमद सहित अन्य बैंक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे. 
कार्यक्रम की अध्यक्षता एड0 पी एन सिंह, ने किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *