कम दामों की दवा सामान्य जनता को मिले

89dc10937c3e
सरकार के कार्यों को लोगों तक पहुंचाने की अपील 

चंदौली,07 मार्च 2025। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना, औषधि विभाग की एक पहल है, जिसका उद्देश्य जन औषधि केन्द्रों के माध्यम से सभी नागरिकों को गुणवत्तापरक जेनरिक औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित कराया जाना है. जन औषधि दिवस प्रत्येक वर्ष दिनांक 07 मार्च, 2025 को मनाया जाता है.  

इस योजना के माध्यम से जेनरिक औषधियों के बारे में जागरूकता को बढ़ावा दिया जाता है. पूर्व वर्षों की भांति स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिनांक 07 मार्च, 2025 को पं०क०प०त्रि० जिला चिकित्सालय चन्दौली के सभागार में श्री रमेश जायसवाल जी मा० विधायक पं०दी०उ० नगर की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
 पं०क०प०त्रि० जिला चिकित्सालय चन्दौली में पूर्व से ही जन औषधि केन्द्र का संचालन हो रहा है. जनपद के समस्त सामु० एवं प्रा० स्वा० केन्द्रों पर प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना को प्रारम्भ करने की प्रक्रिया चल रही है शीघ्र ही वहां पर भी जन औषधि केन्द्र का संचालन प्रारम्भ हो जायेगा. जिससे सभी नागरिकों को गुणवत्तापरक जेनरिक औषधियों की उपलब्धता कम कीमत पर सुनिश्चित होगी.
उक्त कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य दिलीप सोनकर, मुख्य चिकित्साधिकारी डा० वाई० के० राय, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा० सत्यप्रकाश, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० अमित दुबे, आयुष्मान टीम में डा० मनीष पटेल, अभिनव श्रीवास्तव, सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *