कमालपुर में रोडवेज बस शुरू, आम लोगों को आवागमन में बड़ी सहूलियत: सुशील सिंह

2810a29a8b6f
कमालपुर (सकलडीहा)। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने सोमवार को कमालपुर में सरकारी रोडवेज बस के संचालन का औपचारिक शुभारम्भ किया। विधायक ने बस का पूजन कर, फीता काटकर और हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। उन्होंने कहा कि बस सेवा शुरू होने से व्यापारियों और आम जनमानस के लिए वाराणसी तक आवागमन में पर्याप्त सहूलियत होगी।

विधायक, ब्लॉक प्रमुख व अन्य गण्यमान्य व्यक्तियों ने कमालपुर बस स्टैंड से पेट्रोल पंप तक रोडवेज बस में सफ़र भी किया। स्थानीय समाजसेवी नीरज अग्रहरि तथा व्यापारियों और ग्रामीणों ने लंबे समय से इस बस सेवा की मांग कर रहे थे, जिसे देखते हुए विधायक ने पहल कराना सुनिश्चित किया।
रोडवेज अधिकारियों के अनुसार यह बस प्रतिदिन महुंजी से निकलकर एवती, कमालपुर, सकलडीहा और अलीनगर होते हुए पड़ाव तक चलेगी। एआर एम वी श्रीवास्तव ने बताया कि बस का समय अभी निर्धारित नहीं हुआ है; शीघ्र समय तय कर नियमित परिचालन शुरू कर दिया जाएगा, ताकि जनता को आवागमन में अधिक सुविधा मिल सके।
मार्केट और शुभारम्भ कार्यक्रम में अजय सिंह (ब्लॉक प्रमुख), सुशील सिंह जनौली (पूर्व जिपंस), नंदकुमार पांडेय, राजेश सिंह (प्रधान संघ अध्यक्ष), प्रदीप सिंह (प्रधान), फेकू कुशवाहा, पप्पू सिंह, मुन्ना सिंह, टप्पू सिंह, मौलिक सिंह मुलायम, संतोष सिंह, संजय सिंह छोटक, भरत रस्तोगी, अरविंद वर्मा, इमरान अली, कुंदन वर्मा, गणेश अग्रहरि, संजय अग्रहरि, पप्पू अली, विकास गुप्ता, रवि अग्रहरि, एहतशाम खान, भोला जायसवाल, सोनू गुप्ता, कृष्णा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *