परीक्षा से पहले पांच लोग हिरासत में
पन्द्रह हजार लोगों के मोबाइल फोन पर लगा सर्विलांस
लखनऊ,यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 23, 24, 25, 30, 31 अगस्त 2024 को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है. पांच दिनो तक होने वाली यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा 23 अगस्त से शुरू हो गई. इस परीक्षा में किसी भी प्रकार की नकल न हो इसके लिए शासन ने सख्त इंतजाम किए हैं
परीक्षा आगामी 5 दिन तक रोजाना दो पालियों में होगी. इस परीक्षा में मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत 26 राज्यों के कैंडिडेट शामिल हुए हैं. उत्तर प्रदेश में सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए सुरक्षा के साथ-साथ हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई है.इससे परीक्षार्थियों को काफी मदद मिलेगी.
सीएम योगी के आदेश पर हो रही है दुबारा परीक्षा
फरवरी माह में पेपर लीक होने के बाद यूपी पुलिस परीक्षा कैंसिल कर दी गई थी। इस पर जनता ने आक्रोश दिखाया। इसके जवाब में, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह महीने के अन्दर दोबारा परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया था। इस निर्णय का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि भर्ती प्रक्रिया किसी भी अनियमितता से मुक्त, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित की जाए।
पांच चरणों में होनी है पुलिस भर्ती परीक्षा
उत्तर प्रदेश के 67 जिलों में 1174 परीक्षा केंद्रों पर करीब नौ लाख 60 हजार अभ्यर्थी शुक्रवार को सिपाही भर्ती परीक्षा देंगे। इसी साल फरवरी में हुई यह परीक्षा पर्चा लीक होने की वजह से रद्द कर दी गई थी। इसके बाद ही अब पांच चरणों में यह परीक्षा 23 अगस्त से शुरू हो रही है। यही वजह है कि इस बार सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रदेश में 10 हजार से अधिक पुलिस कर्मी सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए हैं। परीक्षा केन्द्रों पर भी अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है।
पांच दिनो मे दस पालियों में होनी है पुलिस भर्ती परीक्षा
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आज शुरू हो गई है। मेरठ में 36 परीक्षा केंद्रों पर एक दिन में लगभग 35000 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसको देखते हुए परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के मजबूत इंतजाम किए गए हैं। 5 दिन में 10 पालियों के भीतर यह परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। इस बार परीक्षा के लिए दूसरे जनपदों में केंद्र बनाए गए हैं। मेरठ जनपद में बुलंदशहर, हापुड़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत आदि जनपदों के सेंटर बनाये गए हैं। सुबह 7 बजे से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ जुटाना शुरू हो गई थी।
पन्द्रह हजार लोगों के फोन पर लगाये गए सर्विलांस
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा से पहले पांच लोगों को हिरासत में लिया गया। इनके फोन में अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड मिले। इसके बाद पेपर लीक रोकने के लिए एक्शन लेते हुए 15 हजार संदिग्धों के फोन सर्विलांस पर लगाए गए हैं। पुलिस कड़ी सुरक्षा के साथ पेपर कराने की तैयारी में है।