मा. कांशीराम की जयंती पर बसपाइयों ने ढोल नगाड़े के साथ निकाला जुलूस

प्रदेश भर में कई जगहों पर आयोजित हुए कार्यक्रम, सपाइयों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन
चंदौली,15 मार्च 2025, सटीक संवाद।जिले के धानापुर कस्बा मे बसपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम की जयंती पर नगाड़े के साथ पुरे कस्बे मे जुलुस निकाला और मान्यवर कांशीराम अमर रहें, कांशीराम का सपना अधूरा, बहन कु मायावती जी करेंगी पूरा, जय जय भीम के नारे लगाते हुए ब्लॉक नहर से बस स्टैंड होते हुए थाना चौराहा, नरौली मोड़ पर पहुंचे और बस से वाराणसी मे आयोजित मान्यवर कांशीराम की जयंती मे शामिल होने के लिए निकल गये.
बहुजन समाज पार्टी की ओर से आज कांशीराम की जयंती पर जगह जगह कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गये. वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने विधानसभा अध्यक्ष रामजन्म यादव के नेतृत्व मे कांशीराम की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया.
बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने बताया की ‘मान्यवर कांशीराम जी की जयंती पर सबकी समानता और सामाजिक न्याय के संकल्प को दोहराते हुए शत् शत् नमन करता हूँ. उनके दिए हुए आंदोलन को याद किया. बहुजनों को अपने कीमती वोट की ताकत समझते हुए सत्ता की चाबी हासिल करनी होगी. उन्होंने बसपा काल में बहुजनों के लिए किए गए कार्यों का भी जिक्र किया और कहा कि बसपा सरकार में उनके अच्छे दिन आए थे
बसपा नेता केवट बाबूलाल बिंद ने कहा की बहुजन समाज’ को अपार गरीबी, बेरोजगारी, शोषण, अत्याचार, पिछड़ेपन, जातिवाद, साम्प्रदायिक हिंसा व तनाव आदि के त्रस्त जीवन से मुक्ति के लिए अपने कीमती वोट की ताकत को समझकर अपना उद्धार स्वंय करने योग्य बनने हेतु सत्ता की मास्टर चाबी प्राप्त करना जरूरी, यही आज के दिन का मुख्य सन्देश है.
सभी लोगों को मिलकर 2027मे उत्तर प्रदेश मे बसपा सरकार बनाना बहुत जरुरी है. प्रदेश की योगी सरकार जब से सत्ता मे आयी हैं कानून ब्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है. बहन जी ही क़ानून ब्यवस्था अच्छा बना सकती हैं. इसलिए बहन जी को मुख्यमंत्री बनाना जरूरी हों गया है.
इस मौके पर मुख्य रूप से डॉ इंद्रजीत प्रजापति, जफरउद्दीन मकुनी, बृजेश, फरीद, संजय बिंद, गंगा राम, सियाराम, महेन्द्र, वीरेन्द्र, सुरेन्द्र सहित सैकड़ों की संख्या में समर्थक मौजूद रहे.