मां मंशा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय बरहनी में वितरण हुआ टैबलेट

62fcb16fbf95
 अतिथियों के हाथो टैब पाकर काफी प्रफुल्लित रही छात्राएं

चंदौली,धीना। मां मंशा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को प्राचार्य सुनील सिंह के नेतृत्व में निःशुल्क टैबलेट वितरण का आयोजन किया गया। इसमें एम.ए.चतुर्थ सेमेस्टर की 42 छात्राओं को टैबलेट वितरित किया गया। कार्यक्रम मे आए अतिथियों के हाथो टैब पाकर छात्राएं काफी प्रफुल्लित रही।



शासन स्तर से छात्र,छात्राओं को बेहतर शिक्षा,तकनीकी रुप से सक्षम बनाने के लिए टैबलेट वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को मां मंशा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्र- छात्राओं को टैब वितरण किया गया। मुख्य अतिथि बरहनी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह ने कहा कि शासन स्तर से प्रोत्साहित एवं तकनीकी रुप से सक्षम करने के लिए टैबलेट वितरण किया जाना काबिले तारीफ है। वहीं अतिथि के हाथो टैब पाकर एम.ए.चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा अंबिका कुमारी,दीपा, अंजनी, गोल्डी, मनीषा,नीतू, रानी गदगद रही।

उन्होंने आगे कहा कि छात्राओ को टैबलेट से अपने जीवन को आगे बढ़ाने में सहयोग लेना चाहिए।टैबलेट से देश विदेश की जानकारी लेकर अपने भविष्य को मजबूत कर सकते है।छात्राओं के बेहतर भविष्य की कामना करते हुए भविष्य मे बेहतर करने की नसीहत दिया।कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का विद्यालय के प्रबंधक सुनील सिंह ने आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर प्राचार्य ड़ा0 समर बहादुर सिंह, रविन्द्र तिवारी, धीरेन्द्र सिंह, इंदु प्रकाश पांडे, डा0 अशोक वर्मा, अरुण, श्वेता आदि रहे।अध्यक्षता प्रबंधक सुनील सिंह व संचालन डा0 अशोक वर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *