मानवीय मर्म को समझना ही वास्तविक शिक्षा है: डॉ. विद्यावती

392202eae0ba
शिक्षित होने का मतलब अक्षरो या शब्दकोशो को समझ लेना, पढ़ लेना या लिख लेना नही है ? 

जीवन मे अक्सर अनपढ़ जीव भी हमे बहुत कुछ सिखा देते है।

चन्दौली,
सकलडीहा। डॉ अंबेडकर सेवा एवम् शिक्षण संस्थान में पूर्व और वर्तमान छात्रों के ऐतिहासिक उपलब्धियों के संदर्भ में रविवार को एकेडमी इचाईवमेंट सेरेमनी सेशन 2024 सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ विद्यावती सिद्धार्थ विद्यालय के प्रबंधक राम कुमार प्रधानाचार्य रविकुमार व लार्ड बुद्धा डॉ अंबेडकर सेवा समिति के प्रांतीय अध्यक्ष अर्जून आर्या द्वारा शिक्षा के क्षेत्र मे अव्वल छात्रों को माल्यार्पण कर मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया।
 

फोटो : डॉ विद्यावती सिद्धार्थ डॉ अंबेडकर स्कूल सकलडीहा में लोगों को संबोधित करते हुए 


डॉ सिद्धार्थ ने कहा शिक्षा ही समस्त समस्याओं के मूल की नाशक है। शिक्षा ही अंधविश्वासों से मुक्ति दिलाती है तथा अज्ञानता अन्याय और शोषण के विरुद्ध लड़ने की ताकत देती है। अर्थात् शिक्षा वह शेरनी की दूध है जो पियेगा वहीं दहाड़ेगा।शिक्षित होने का मतलब अक्षरो या शब्दकोशो को समझ लेना, पढ़ लेना या लिख लेना नही है ? मानवीय मर्म या कर्म को समझना ही वास्तव मे शिक्षित होना है। एक शिक्षक में ज्ञान, उचित आचरण और तकनीकी दक्षता, शिक्षण और विद्या प्राप्ति आदि समाविष्ट होना चाहिए। शिक्षा के द्वारा कौशलों, व्यापारों या व्यवसायों एवं तंत्रिका ,मानसिक, नैतिक विकास और सौन्दर्य विषयक के उत्कर्ष पर केंद्रित होना चाहिए।क्योंकि जीवन मे अक्सर अनपढ़ जीव भी हमे बहुत कुछ सिखा देते है।


विशिष्ट अतिथि अर्जून आर्या ने कहा समाज में समृद्धि, विकास, आर्थिक तकनीकी और सामाजिक रूप से सशक्त, वैज्ञानिक उन्नति के द्वारा सक्षम और सुरक्षित संसाधनों मन, शरीर और आत्मा की पूर्णता एक शिक्षक के द्वारा ही संभव है। एक शिक्षक ही ज्ञान, सदाचार, उचित आचरण,तकनीकी शिक्षा तकनीकी दक्षता ,विद्या आदि को प्राप्त करने की प्रक्रिया को प्रशस्त करता है बतलाता है। परन्तु शिक्षा दाता ज्ञान पिपासु,अनुसंधान कर्ता और आत्म विश्वासी होना चाहिये। 

वहीं कार्यक्रम में वर्तमान दसवीं के छात्रों द्वारा जिले में चौथा और विद्यालय में प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाले छात्रों अभिषेक आर्य, रोहित यादव, मुकेश मौर्य, प्रिंस यादव को मुख्य अतिथि द्वारा मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया तथा kg से 9th तक के प्रथम द्वितीय और तृतीय छात्रों को पुरस्कृत किया गया। स्कूल के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम यथा नाटक डांस, लोक नृत्य, भाषण गीत के द्वारा समाज को एक नया संदेश दिया।

 इस अवसर पर रामजन्म बागी एडवोकेट प्रांतीय उपाध्यक्ष (LBDASS) अरविन्द कुमार पंकज एडवोकेट, विनोद कुमार त्यागी, लल्लन कुमार प्रदेश महामंत्री ( LBDASS) वीरेन्द्र कुमार भारती संदीप कुमार ,रमेश कुमार, बृजमोहन, उदयकुमार, लीलावती पांडे, चिंता देवी, सरिता देवी, वन्दना, हरिओम, शैलेन्द्र सिंह, अमित गुप्ता, जयप्रकाश, राजीव, सुनिल कुमार, महन्त, हरिकेश सहित अभिभावक एवम् छात्र छात्राएं कार्यक्रम को सम्बल प्रदान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक राम कुमार प्रसाद तथा संचालन प्रधानाचार्य रविकुमार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *