पचास हजार के इनामिया को पुलिस ने धर दबोचा

7e7ae03c408c
गैगेस्टर एक्ट में वांछित था, भेजा गया जेल 
चन्दौली, जिले के थाना सैयदराजा की पुलिस ने एसटीएफ टीम की मदद से पचास हजार के इनामिया को सोमवार को 2:15 बजे एनएच 02 हाइवे स्थित भतीजा अण्डरपास से  गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया. गिरफ्तार अभियुक्त गैगेस्टर एक्ट में वांछित था.

फोटो: थाना सैयदराजा में पुलिस के साथ गिरफ्तार तौहीद

तौहीद पुत्र कासिम निवासी अमहर जेल रोड थाना कोतवाली नगर जिला सुल्तानपुर उम्र करीब 39 वर्ष चन्दौली 
जनपद में मु.अ.सं. 216/23 धारा 3(1) गैगेस्टर एक्ट व गोवध मुकदमे में वांछित था. आपराधिक इतिहास लंबा होने और मा0 न्यायालय के निर्देशों का अनुपालन न करने के कारण उसके गिरफ्तारी हेतू उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा उसे पचास हजार का इनामिया घोषित किया था. 

जिसे आज मुखबिर की सुचना पर थाना सैयदराजा व एसटीएफ टीम द्वारा करीब 02.15 बजे एनएच 02 हाइवे पर स्थित भतीजा अण्डरपास से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त को पुलिस हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.
  
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद, मुख्य आरक्षी प्रभाकर पाण्डेय एसटीएफ टीम, मुख्य आरक्षी गौरव सिंह, एसटीएफ टीम, मुख्य आरक्षी प्रशान्त कुमार सिंह, एसटीएफ टीम शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *