प्रधानमंत्री मोदी से मिले भाजपा नेता अखिलेश यादव, देश को शीर्ष पर ले जाने के लिए दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान भाजपा नेता अखिलेश यादव को विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का संदेश मिला। उन्होंने इस मुलाकात को अपने लिए यादगार बताते हुए प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और आशीर्वाद को महत्वपूर्ण अनुभव बताया।

चहनियां। चंदौली के चहनियां क्षेत्र के भाजपा नेता अखिलेश यादव ने रविवार को वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। अखिलेश यादव के अनुसार, प्रधानमंत्री ने उन्हें विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को देश के विकास के लिए बधाई भी दी।
मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने इसे अपने जीवन का यादगार दिन बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से मार्गदर्शन, सुझाव और आशीर्वाद प्राप्त करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व और देश की उन्नति के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।
अखिलेश यादव ने मुलाकात का अवसर दिलाने में सहयोग के लिए क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया, दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. उत्तम ओझा और अन्य सहयोगियों के प्रति आभार जताया।