प्रदेश स्तरीय भारती संस्कृति परीक्षा में चंदौली की प्रगति राज सम्मानित

ad5f9b40be71
चंदौली,
सकलडीहा। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रांतीय छात्र अलंकरण एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन 18 फरवरी 2024 रविवार को लखनऊ में आयोजित किया गया जिसमें शिक्षकों एवं बच्चों को सम्मानित किया गया ।



चंदौली जिले में लगभग 276 विद्यालय भाग लिए थे जिनमें कक्षा 5 से 12 तक बच्चे परीक्षा दिए थे l जिले में 22000 बच्चों ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभा किया था जिसमें प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली कक्षा 8 की बच्ची संगीता शिशु विद्या वाटिका सकलडीहा की थी।

पुरस्कार वितरण करने वाले अधिकारी श्री सुरेंद्र कुमार तिवारी एडिशनल उपनिदेशक माध्यमिक विद्यालय उत्तर प्रदेश के द्वारा पुरस्कृत किया गया प्रगति राज शील्ड नगद राशि 15 सो रुपए आने जाने का भाड़ा देकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

स्कूल के प्रबंधक मुकेश कुमार जायसवाल प्रधानाध्यापिका श्रीमती खुशबू जायसवाल, राजेश कुमार ,दिलीप कुमार,चंद्रमा, प्यारे, जगजीवन, नीतू पांडे, सुषमा, इत्यादि अध्यापक गण एवं छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल रहा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *