पुलिस अधीक्षक ने अलीनगर थाने का किया औचक निरीक्षण

0f79b74d8eb5
यक्ष ऐप के उपयोग, रात्रि गश्त को मजबूत बनाने पर जोर 
चंदौली के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने रात्रि को थाना अलीनगर की ड्यूटी का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की उपस्थिति, सतर्कता और सक्रियता का जायजा लिया।निरीक्षण में यक्ष ऐप के उपयोग और रात्रि गश्त को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

निर्देश दिया कि सभी बीट अधिकारी ऐप का नियमित और प्रभावी उपयोग करें। संदिग्ध, बाहरी व्यक्तियों और सत्यापन की जानकारी समय पर अपडेट करें। डिजिटल वेरिफिकेशन में कोई लापरवाही न बरतें। रात्रि गश्त और अपराध रोकथाम के लिए रात्रि गश्त को प्रभावी बनाएं, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की उपस्थिति बढ़ाएं।
‘पीक ऑवर्स’ में पैदल गश्त पर विशेष ध्यान दें।अपराधियों का डेटाबेस अपडेट रखें, संदिग्धों की निगरानी के लिए CCTV नेटवर्क बढ़ाएं।नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाएं, कड़ी कार्रवाई करें। यह कदम डिजिटल पुलिसिंग, सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *