सकलडीहा पीजी कॉलेज में ‘सनातन और युवा’ पर गोष्ठी, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

c25e11552291
सकलडीहा, चंदौली। सकलडीहा पीजी कॉलेज में 24 सितंबर 2026 को दैनिक जागरण के तत्वावधान में ‘सनातन और युवा’ विषय पर गोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने युवाओं के चरित्र निर्माण, सदाचार, साहित्य, राष्ट्रवाद, शिक्षा और महिला सशक्तीकरण जैसे विषयों पर विचार रखे और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. संत कुमार त्रिपाठी, प्रभारी प्राचार्य प्रो. दयानिधि सिंह यादव और दैनिक जागरण परिवार से आशीष विद्यार्थी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

प्रस्तावना वक्तव्य में डॉ. जितेंद्र यादव ने ‘सनातन और युवा’ विषय के विभिन्न पहलुओं पर विचार रखते हुए युवाओं की सामाजिक और राष्ट्रीय जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। इसके बाद डॉ. अजय सिंह यादव ने ‘साहित्य और राष्ट्रवाद’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

मुख्य अतिथि डॉ. संत कुमार त्रिपाठी ने कहा कि युवाओं में सदाचार और अच्छे संस्कार होने चाहिए। ऐसे युवा ही राष्ट्र निर्माण में सार्थक योगदान दे सकते हैं और देश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभा सकते हैं।

दैनिक जागरण परिवार से आए आशीष विद्यार्थी ने बालिकाओं की शिक्षा और उन्हें आत्मनिर्भर एवं सक्षम बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को शिक्षा के साथ आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर मिलना समाज के सशक्तीकरण के लिए जरूरी है।

कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन यज्ञ नाथ पांडेय ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रजनीश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर डॉ. योगेंद्र तिवारी, डॉ. अभय वर्मा, डॉ. सीता मिश्रा और डॉ. अनामिका सहित महाविद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे। गोष्ठी में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सकलडीहा पीजी कॉलेज में स्वच्छता जागरूकता रैली

a7c49f401bc6

ग्रामीणों को किया प्रेरित, स्वच्छता के सामाजिक महत्व पर व्याख्यान 

सटीक संवाद,10 मार्च 2026: चंदौली के सकलडीहा पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन स्वच्छता जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया। शिविर आदि शक्ति मंदिर परिसर, अमृत सरोवर और तिमालपुर गांव में आयोजित हो रहा है।

सुबह योगाभ्यास और नाश्ते के बाद स्वयंसेवकों ने तिमालपुर की मलिन बस्ती और सकलडीहा के अंबेडकर नगर में रैली निकाली। छात्र-छात्राओं ने “स्वच्छता ही सेवा” जैसे नारों के साथ कचरा न फैलाने और व्यक्तिगत-सामुदायिक स्वच्छता पर जोर दिया।
 प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया, जबकि कार्यक्रम अधिकारी श्यामलाल सिंह यादव और डॉ. अनिल कुमार तिवारी ने नेतृत्व किया। दोपहर के बौद्धिक सत्र में समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. शंकर सिंह यादव और बीएड विभाग के डॉ. कुमार सिंह यादव ने स्वच्छता के सामाजिक महत्व पर व्याख्यान दिया। 
कार्यक्रम का संचालन श्यामलाल सिंह यादव ने किया और धन्यवाद डॉ. अनिल कुमार तिवारी ने। एनएसएस की दोनों इकाइयों के स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहीं।यह पहल चंदौली जिले में स्वच्छ भारत अभियान को मजबूत करने वाली है, जहां ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता चुनौती बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *