पुलिस महानिदेशक ने जीआरपी के चार जवानों को दिया सिल्वर मेडल व प्रशस्ति पत्र

d6a6a8742437
चंदौली,
डीडीयू नगर। जीआरपी डीडीयू में तैनात निरीक्षक अवधेश कुमार मिश्र, उ0नि0 मुन्नालाल, हे0 का0 अनिल तिवारी और का0 राहुल यादव को पुलिस महानिदेशक विजय कुमार की ओर से प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह नें सिल्वर मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर गणतंत्र दिवस के मौके पर सम्मानित किया गया ।



दरअसल हावड़ा दिल्ली रूट पर अति व्यस्त डीडीयू स्टेशन से अपहृत बच्चे की बरामदगी और पंजाब मेल और बाड़मेर एक्सप्रेस में हुई चोरी की घटना में माल बरामदगी करने में जीआरपी टीम के चार जवानों को सफलता मिली थी ।

डीडीयू स्टेशन से 25 सितम्बर को बच्चे के गायब होने के दो दिन के भीतर जीआरपी टीम द्वारा बरामद कर लिया गया । यही नहीं, बच्चे का अपहरण करने वाली महिला को भी गिरफ्तार किया गया था ।

इसी तरह जून माह में बाड़मेर एक्सप्रेस और पंजाब मेल से बड़ी चोरी हुई थी । इस मामले का खुलासा करते हुए जीआरपी ने विदेशी मुद्रा सहित साढ़े चार लाख रुपये नकद बरामद की थी । जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिह ने बताया कि जवानों को मेहनत का फल मिला है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *