राजनंदिनी 96.60 प्रतिशत अंक लाकर प्रदेश में सातवां और जनपद मे दूसरे स्थान पर रही

fd70ff66479d
वाराणसी। प्रोजेक्ट माला हायर सेकेंड्री स्कूल गुड़िया ठहरा वाराणसी की छात्रा राज नंदिनी ने कक्षा 12 की उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद 2024 की बोर्ड परीक्षा में 96.60℅ अंक प्राप्त करते हुए प्रदेश में 7 वां और वाराणसी जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय सहित परिवार का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। विद्यालय परिवार ने खुशी व्यक्त करते हुए उसके स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएं दी।वहीं राज नंदिनी चिकित्सा के क्षेत्र में डाक्टर बन कर समाज की सेवा करना चाहती है।



राजनंदनी अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और विद्यालय के समस्त शिक्षक गणों को दी है।विद्यालय के सीईओ अनिल साहू और एजूकेशन डायरेक्टर मुकेश दूबे इंचार्ज हायर एजूकेशन आशुतोष द्विवेदी सहित समस्त विद्यालय परिवार ने खुशी व्यक्त करते हुए उसके स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएं दी। 

दी चिल्ड्रेन एमेन्सिपेशन सोसायटी द्वारा संचालित प्रोजेक्ट माला हायर सेकेंड्री स्कूल गरीब बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करती है। राज नंदिनी मिर्जापुर जिले के हंसरा गाँव की निवासिनी है और विद्यालय के छात्रावास मे रह कर पीसीबी ग्रुप से पढाई करती है। इसके पिता रोहित कुमार एक साधारण किसान हैं। जो अपनी पुत्री की इस सफलता पर उसको ढेरों शुभकामनाएं देते हुए उसके कैरियर के क्षेत्र में सफलता दिलाने का संकल्प लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *