रिवाल्वर लेकर चलने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेल

5f5db4a07355

पच्चीस हजार का इनामिया व गोवध सहित आधा दर्जन मुकदमे में है वांछित 

चंदौली, जिले के थाना बलुआ पुलिस टीम द्वारा धौंस जमाने के लिए रिवाल्वर लेकर चलने वाले शौकीन व 25000 के इनामिया सकलडीहा थाना के सरेहुआ खुर्द निवासी वकील पुत्र बांके उर्फ जमुना प्रसाद को 38 बोर के रिवाल्वर व जिन्दा कारतूस व स्मार्ट फोन के साथ सराय के पास से दबोच कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया गया.उसके विरुद्ध गोवध सहित आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं.

पुलिस से पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वर्ष 2021 में मैं थाना कन्दवा से गोतस्करी में जेल गया था तथा थाना सकलडीहा पर भी मेरे खिलाफ भैंस चोरी का मुकदमा लिखा हुआ है.
दिनांक 17.01.2025 को मैं व अपने तीन अन्य साथियों के साथ पिकअप में गोवंशों को लाद कर वध हेतु बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल लेकर जा रहे थे कि सुबह लगभग 04 बजे के आसपास हम लोगों की गाड़ी से साइकिल सवार एक व्यक्ति बलुआ थाना क्षेत्र के ग्राम सोनहुला के पास कबाड़ की दुकान के पास टकरा गया था जिससे पिकअप अनियन्त्रित होकर टाइल में फंस गयी थी तथा बिजली विभाग का खम्भा भी छतिग्रस्त हो गया था. हम चारों लोग मौके से भाग गये थे.
अवैध असलहा के स्त्रोत के बारे में बताया कि यह असलहा व कारतूस मैं अपने पास लोगों को धमकाने और धौंस जमाने के लिए अपने पास रखता हूँ. जब हम लोग गोवंशों को लेकर जाते हैं तब भी हम यह असलहा अपने पास रखते हैं ताकि मौके पड़ने पर इसका इस्तेमाल किया जा सके. रिवाल्वर व कारतूस को मैंने बिहार में राह चलते ही एक व्यक्ति से खरीद लिया था जिसका नाम पता मैं नहीं जानता हूँ.
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार, उ0नि0 ज्ञय नारायण यादव, हे0का0 जलभरत यादव, हे0का0 दीपचन्द्र गिर, का0 अनुज कुमार वर्मा थाना बलुआ जनपद चन्दौली शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *