रोहित निषाद हत्याकांड का पर्दाफाश: ईट से वार कर की गई थी हत्या

7574454b3e63

त्रिनेत्र की मदद से सफलता, संदीप यादव पकड़ाया 

चन्दौली, जिले के थाना मुगलसराय क्षेत्र के जलीलपुर पुलिस चौकी अंतर्गत मढिया गांव में बीते दिनों रोहित निषाद का शव बरामद हुआ था. वादी की तहरीर पर पुलिस मामले को दर्ज कर तत्परता दिखाते हुए हत्यारा संदीप यादव को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया.

त्रिनेत्र की मदद से हत्या की घटना का सफल अनावरण
बीते 30नवंबर को थाना मुगलसराय के चौकी जलीलपुर अन्तर्गत ग्राम मढिया में बनारसी पटेल के प्लाट पर ईट के बीच एक अज्ञात व्यक्ति उम्र लगभग 30 वर्ष का शव देखे जाने की सूचना थाना स्थानीय पर प्राप्त हुई. शव की पहचान बहादुरपुर निवासी रोहित साहनी पुत्र पारस साहनी के रूप में की गयी. परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा मु0अ0सं0-585/2025 धारा 103(1) बीएनएस बनाम संदीप यादव उर्फ भोदू पुत्र संतोष यादव उर्फ भूल्लन निवासी ग्राम मढिया थाना मुगलसराय पंजीकृत विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित की गयी थी. 
पुलिस से पूछताछ में अभियुक्त ने  उक्त घटना के सम्बन्ध में बताया गया कि दिनांक 29.11.25 को वृन्दावन लान के बाहर बारात आने पर स्कूटी पर बैठे व्यक्ति से उतरने व हटाने की बात पर विवाद होने पर गुस्से मे आकर ईट से वार कर हत्या कर दिया।
गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह, अपराध निरीक्षक चन्द्रकेश शर्मा,
उ0नि0 अभिषेक शुक्ला चौकी प्रभारी जलीलपुर,.हे0का0 विपिन गुप्ता, हे0का0 रजनीश राय थाना मुगलसराय चन्दौली शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *