सौहार्द्रपूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाएं दशहरा पर्व :जिलाधिकारी

29c8c434deeb
चंदौली।जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे ने विजयादशमी (दशहरा) पर्व के अवसर पर जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि दशहरा पर्व हमें आपस में एकता के साथ रहने की सीख देता है. इसके साथ ही असत्य का मार्ग छोड़कर सत्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है. उन्होंने कहा कि सभी जनपद वासी इस पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूरे हर्षोल्लास के साथ बनाएं.

फोटो : निखिल टी फुंडे जिलाधिकारी चंदौली

उन्होंने कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है. इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का संहार किया था. सम्पूर्ण भारत में यह पर्व परम्परागत श्रद्धाभाव एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाता है.
 मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम सत्य, मर्यादा, न्याय, शांति, परोपकार और लोक कल्याण हेतु समर्पित थे. नैतिक, मानवीय और सामाजिक मूल्यों के प्रतीक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन सद्मार्ग पर चलने एवं आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान करता है. 
विजयादशमी का पर्व हमें आशा, उत्साह और ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का संदेश देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *