सकलडीहा बाजार की नियमित सफाई के लिए बना रोस्टर, व्यापारियों की मांग पर बनी रणनीति

26df45287230

सकलडीहा, चंदौली। बाजार की नियमित साफ-सफाई की मांग को लेकर व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी के नेतृत्व में व्यापारियों की बैठक ब्लॉक परिसर में शनिवार को सम्पन्न हुई। बैठक में खंड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह और एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय मौजूद रहे।

बैठक में व्यापारियों ने सकलडीहा बाजार में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग रखी। इस पर एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने बताया कि बाजार की नियमित सफाई के लिए रोस्टर तैयार किया गया है। इसके तहत सफाई व्यवस्था को व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि तैयार रोस्टर की जानकारी जल्द ही एनाउंसमेंट के माध्यम से सभी व्यापारियों को दी जाएगी। बैठक में बाजार की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और नियमित सफाई सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक रणनीति पर चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *