सकरारी गांव की जीर्ण सीर्ण गलियां अपनी बदहाली पर बहा रही आंसू

कायाकल्प कराने के नाम पर फरवरी माह से ही खड़ंजा उखाड़ पुखाडकर ज्यों का त्यों छोड़ दिया गया है
चंदौली,धानापुर। विकास खण्ड क्षेत्र के सकरारी गांव की गली को लिंक मार्ग से लेकर गाव में अंदर तक जीर्णोद्धार और कायाकल्प कराने के नाम पर तोड़ फोड़ कर फरवरी माह से ही जीर्ण सीर्ण हालात में ज्यों का त्यों छोड़ दिया गया है। जिससे ग्रामीणों को आने जानें में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आयेदिन बुजुर्ग महिला पुरूष और छोटे छोटे बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
क्या कहते हैं सकरारी गांववासी?
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विकास के नाम पर ग्रामीणों को केवल छला जा रहा है। प्रधानजी बताते हैं कि इस कार्य के लिए अभी तक बजट नहीं आया है इसलिए सारा कामकाज ठप पड़ा हुआ है जब बजट आयेगा तभी काम कराया जायेगा। इस समस्या को लेकर ग्राम पंचायत सकरारी के ही समाजसेवी एवं पूर्व प्रधान श्री संजय कुमार सिंह उर्फ भूतनाथ ने बताया कि बाबूलाल शर्मा के द्वार से भुवनेश्वर सिंह जी के घर तक तथा दूसरी गली सुनिल शर्मा के घर से ठाकुर जी मंदिर तक तक बनाने के नाम पर उखाड़ पुखाड़ का लावारिस हालत में वर्तमान प्रधान द्वारा छोड़ दी गई है।उक्त समस्या को लेकर ग्रामीण कई बार सम्बन्धित अधिकारियों तथा जन प्रतिनिधियों को अवगत करा चुके हैं फिर भी गली की समस्या से निजात नहीं दिलाई गई। शीघ्र ही गली का जीर्णोद्धार नहीं कराया जाता है तो वे ब्लॉक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
इस सम्बंध में बीडीओ विजय कुमार ने बताया कि गली की समस्या संज्ञान में है जल्द ही उसपर कार्य लगाया जायेगा