स्नेह और सद्भाव के रंगों से एकता और प्रेम को मजबूत बनाती है होली: प्रेम सिंह

d90cf02539e1

चन्दौली,

धानापुर l क्षेत्र के खड़ान गांव स्थित सिद्ध पीठ धाम बाबा प्रसन्नदास जी महाराज के प्रांगण में एक बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य व प्रमुख समाज सेवी प्रेम सिंह ने जनपद सहित प्रदेश और देश के सभी परिवारजनों को होली की अनेकानेक शुभकामनाएं देते हुए स्नेह और सद्भाव के रंगों से सजा यह पारंपरिक पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नया उत्साह पुराने गिले-शिकवे भूलकर अपनों के साथ प्यार और दोस्ती की नई शुरुआत के साथ मनाने का अपील किया l 



उन्होने कहा आज होली का पर्व देशभर में पूरे उत्साह,उमंग और हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। बुराई पर अच्छाई की जीत और रंगों वाले इस त्यौहार का हिन्दू धर्म में अत्यंत महत्व है। इसके अलावा होली जैसा पर्व परिवार और समाज को जोड़ने का भी काम करता है l एकता और प्रेम की भावना को मजबूत बनाने वाले होली के त्यौहार के दिन अपनों को रंगों और मिठाइयों के साथ होली की शुभकामनाएं दी जाती हैं।

 


 बैठक में काशीनाथ सिंह ,विनय सिंह , अभय प्रताप सिंह (पूर्व प्रधान ),शमशेर सिंह, जामवंत सिंह, चिन्टू पाण्डेय , सच्चिदा नन्द पाण्डेय, बजरंगी पाण्डेय, प्रवीण पाण्डेय सहित अन्य शामिल रहे l


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *