टीटीई को पीटने वाले यात्री को हुआ जेल

5eaf7c22d062
चंदौली,डीडीयू नगर। 12321अप हावड़ा से मुंबई जा रही मुंबई मेल में यात्रा के दौरान टीटीई ने यात्री से टिकट मांगने पर आक्रोशित यात्री ने टीटीई का सिर फोड़ दिया। शुक्रवार को यह घटना हजारीबाग रेलवे स्टेशन के पास हुई। मौके पर पहुंची जीआरपी ने यात्री को पकड़ लिया और डीडीयू जीआरपी के हवाले कर दिया। जीआरपी ने यात्री के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।



डीडीयू स्टेशन पर तैनात टीटीआई और नगर के तारनपुर इस्लामपुर निवासी सफीर अहमद की ड्यूटी डाउन ट्रेन 12321 मुंबई मेल में लगी थी। सफीर अहमद शुक्रवार की भोर में ट्रेन के एस-2 में टिकट चेकिंग करते हुए एक यात्री से टिकट की मांगा। तभी यात्री टिकट न दिखाकर बहस करने लगा। हजारीबाग रेलवे स्टेशन से ट्रेन आगे बढ़ी तभी यात्री ने सफीर पर हमला बोल दिया। 

यात्री के हमले से टीटीई सिर फूट गया और खून बहने लगा। सफीर ने इसकी सूचना कंट्रोल और साथी टीटीई को दी। मौके पर पहुंचे साथी टीटीई ने यात्रियों के सहयोग यात्री को रोक लिया। वहीं मौके पर पहुंची जीआरपी गया की स्कोर्ट पार्टी ने पिटाई करने वाले यात्री को पकड़ लिया। यात्री ने अपना नाम सिद्धार्थ जैन निवासी झुमरी तलैया कोडरमा झारखंड बताया। ट्रेन के स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर यात्री को जीआरपी के हवाले किया गया। यहां जीआरपी ने सिद्धार्थ के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, मारपीट करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

 इस संबंध में जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी का चालान किया गया है। मुकदमा कोडरमा जीआरपी को स्थानांतरण कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *