उड़ीसा से बिहार जा रही अवैध गांजा की बड़ी खेप चंदौली में पकड़ाई

fe8a7c0cde6c

07 लाख आंकी गई कीमत, ट्रक से हो रही थी सप्लाई

चन्दौली। मुखबिर की सूचना पर ट्रक में भरकर उड़ीसा से बिहार जा रही अवैध गांजा की बड़ी खेप को चंदौली के थाना अलीनगर की पुलिस टीम ने पंचफेड़वा रिंग रोड पुल के पास से पकड़ ली और गाड़ी को सीज करते हुए चालक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया। बरामद 79.500 किग्रा अवैध गांजा की कीमत 07 लाख रुपए आंकी गई है। 

पुलिस पूछताछ में चालक दीपचन्द्र पुत्र रामचन्द्र निवासी बहेवा थाना बिधूना जनपद औरैया उम्र करीब 50 वर्ष ने बताया कि यह गांजा मै अपने वाहन स्वामी के कहने पर उड़ीसा से लेकर बिहार जा रहा था। 
गिरफ्तारी व बरामदगी में पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय, उ0नि0 अनिल कुमार यादव चौकी प्रभारी आलूमील, उ0नि0 पंकज सिंह चौकी ताराजीवनपुर, का0 नील कमल यादव, का0 प्रवेश कुमार सिंह,का0 राजेन्द्र यादव थाना अलीनगर जनपद चन्दौली शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *