लोकुआ माइनर में टेल तक पानी नहीं पहुंचता है

365c24d7cf17
खुदाई नहीं हुई है, हजारों एकड़ की सिंचाई प्रभावित, आंदोलन की चेतावनी 

चंदौली, धानापुर। क्षेत्र के लोकुआ में भूपौली नहर की लिंक माइनर में टेल तक पानी नहीं पहुंचता है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी खुदाई नहीं हुई है। हजारों एकड़ जमीन सिंचाई से प्रभावित होगी। किसान नेताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी है।


फोटो: लोकुआ माइनर पर खड़े किसान नेता अरुण तिवारी 

ग्रामीण दीनानाथ पांडेय, भानु प्रताप पाण्डेय, आदिनाथ पाण्डेय, संदीप पाण्डेय, दुखहरन राम, मूरत राम त्रिलोकी नाथ पाण्डेय, मतई पाण्डेय , अवधेश तिवारी ने बताया कि लोकुआ माइनर की खुदाई के लिए कई बार शिकायत किया गया। बावजूद कुछ हिस्से की खुदाई करके लगभग तीन हिस्से को छोड़ दिया गया है। जबकि डेढ़वलिया और गुरेहूं के मौजा में माइनर ज्यादा तक पट चुकी है। जिससे खेतों के टेल तक पानी नहीं पहुंच सकता है और हजारों एकड़ खेतों की सिंचाई प्रभावित होगी।
किसान नेता अरुण तिवारी ने आरोप लगाया कि लोकुआ माइनर के एक हिस्से की खुदाई जेसीबी से हर साल की जाती है और तीन हिस्से की खुदाई नहीं की जाती है और कागजों में पूरी खुदाई दिखाकर सरकारी पैसा का बंदरबाट कर लिया जाता है। तीन हिस्से माइनर की खुदाई ज्यादा दिनों से नहीं की गई है जिससे वह कहीं कहीं ज्यादा पट चुकी है और उसकी पटरी भी कहीं कहीं मेड़ के जैसा हो गई हैं जो कभी टूट सकती हैं। 

विभाग इस पर जल्द ध्यान नहीं देता है तो एक सप्ताह के बाद वह बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी सिंचाई विभाग की होगी। इस बाबत जेई आफताब आलम ने बताया कि कुछ हिस्से की खुदाई नहीं हो पाई जिसकी आवश्यकता पड़ने पर खुदाई कर दी जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *