UP News :जमीन पैमाइस के लिए नहीं लगाना होगा अब ऑफिसों का चक्कर

d7a1c774e6a8
लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार नें जमीन संबंधित मामलों को लेकर लगातार सरकारी दफ्तरों के लगातार चक्कर काट रहे व्यक्तियों की मनोदशा को सज्ञान लेते हुए हाल ही में यूपी के सभी डीएम एसडीएम को निर्देश दिया है कि जमीन सम्बन्धित पीड़ित की समस्या का तत्काल समाधान करें l ऐसा नहीं करने पर सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी बख्शे नहीं जायेंगे l
सीएम योगी ने अपने आवास पर समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह पीड़ितों की भावनाओं को समझें और सम्मान करें। अगर कोई व्यक्ति जमीन संबंधित मामलों को लेकर लगातार सरकारी अफसरों के चक्कर काट रहा है तो उसकी मनोदशा को समझें और तुरंत समस्या का समाधान करें।
 एसडीएम-एडीएम और डीएम की जिम्मेदारी है कि पैमाइश की कार्यवाही तुरंत करें। पीड़ित, परेशान व्यक्ति की मनोदशा को समझें, उसकी भावना का सम्मान करें और पूरी संवेदनशीलता के साथ समाधान करें l अन्यथा सम्बन्धित अधिकारियों पर बड़ी कार्यवाई की जायेगी l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed