उपराष्ट्रपति का वाराणसी में कल आगमन

0ab6af29d535
धर्मशाला का करेंगे उद्घाटन. चार पहिया वाहन पड़ाव से डायवर्ट, वाराणसी में प्रवेश वर्जित

चन्दौली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन अपने पद को संभालने के बाद पहली बार 31 अक्टूबर को वाराणसी आ रहे हैं. उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आएंगे. उपराष्ट्रपति सिगरा में तैयार हुई 10 मंजिल की धर्मशाला का उद्घाटन करेंगे. इसके दृष्टिगत चन्दौली पुलिस अधीक्षक ने चार पहिया सहित अन्य वाहनों का 24 घण्टे के लिए वाराणसी में प्रवेश वर्जित कर दिया है. पड़ाव से जीटी रोड होते हुए जा सकेंगे.

यह धर्मशाला विश्वनाथ मंदिर में भोग प्रसाद एवं आरती की जिम्मेदारी संभालने वाली नाट्यकोट्टम संस्था ने तैयार करवाई है. दक्षिण भारत की इस बड़ी संस्था के इस बेहद आयोजन में पहले प्रधानमंत्री को आना था, लेकिन उनकी व्यवस्तता की वजह से ऐसा नहीं हो सका.

यह धर्मशाला पूर्वांचल की सबसे बड़ी और हाईटेक मानी जा रही है. जिसमें 135 कमरे हैं और 500 लोगों के रुकने की व्यवस्था होगी. दरअसल सिगरा की जिस जमीन पर धर्मशाला का निर्माण हो रहा है, वह भूमाफिया के कब्जे में थी. जिसे योगी सरकार ने लगभग 2 वर्ष वर्ष पूर्व मुक्त करवाया था.
योगी सरकार की तरफ से किए गए प्रयासों के बाद नट्टूकोट्टई संस्था की तरफ से यहां पर धर्मशाला का निर्माण शुरू किया गया था. इसी धर्मशाला के उद्घाटन के लिए उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन वाराणसी शुक्रवार को पहुंचेंगे.
वाराणसी के जगमवाड़ी क्षेत्र में काशी नट्टूकोटई नगर क्षेत्रम का मुख्य भवन है. यहीं से बाबा विश्वनाथ के पूजन की सामग्री व अन्य चीज सुबह शाम आरती के लिए भेजी जाती हैं. इन्हीं के द्वारा सिगरा इलाके में 10 मंजिल की धर्मशाला का निर्माण करवाया गया है. जिसमें 910.5 वर्ग मीटर में धर्मशाला तैयार हुई है.
17 अप्रैल 2024 को धर्मशाला का शिलान्यास हुआ था और बेहद कम समय में यह बनकर तैयार हुई है. चेन्नई की यूआरसी कंस्ट्रक्शन ने इसका निर्माण किया है. इस धर्मशाला के एक कमरे में तीन लोगों के रुकने की व्यवस्था के साथ ही मुफ्त भोजन की व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *