UPS नईबाजार में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर प्रदर्शनी

f8172c240f8a

अभिभावकों और ग्रामीणों ने किया अवलोकन, रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण सराहनीय 

चंदौली सकलडीहा। विकास खंड के UPS नई बाजार में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इस अवसर पर एआरपी प्रशान्त पाण्डेय, संतोष कुमार वर्मा उमाशंकर यादव नीरज सोनकर सहित अभिभावकों और ग्रामीणों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक अरुण रत्नाकर के देखरेख में यह कार्यक्रम काफी सहयोगात्मक और प्रेरणादायी रहा।

विद्यालय परिसर काफी बड़ा, आकर्षक था। विशेषकर रेलगाडी के डिब्बो के रूप मे क्लासरूम और ऑफिस उसके इंजन के रूप मे देखना काफी आकर्षक था। बच्चों के कोतुहलपूर्ण वातावरण मे उनके द्वारा बनाए गए मॉडलों में उनकी रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृस्टिकोण का प्रदर्शन होना सराहनीय था। 

बच्चे अपने प्रोजेक्ट्स को अत्यधिक स्पष्टता और आत्मविश्वास के साथ समझा पा रहे थे। शनिवार को इन नन्हे वैज्ञानिकों के मॉडल्स देखकर यह स्पष्ट हो रहा था कि हमारा भविष्य सुरक्षित हाथों में है। बच्चों ने न केवल विज्ञान के सिद्धांतों को समझा है, बल्कि उन्हें दैनिक जीवन की समस्याओं के समाधान के रूप में प्रस्तुत करने का सामर्थ्य विकसित कर रहे हैँ।
विद्यालय के धर्मराज प्रसाद, ज्योति भारद्वाज सहित समस्त शिक्षक, देश की उन्नति मे भागीदार बनकर जीवन की सार्थकता को सिद्ध कर रहें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें