विधान सभा में सकलडीहा विधायक ने जिले के भ्रष्ट्राचार को उठाया

6457ef54b1f7
कहा, जब से भाजपा शासन में आई है तब से जिले में जंगलराज कायम हो चुका है 

चंदौली। जिले में कानून व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्ट्राचार को सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने लखनऊ सदन में विधान सभा अध्यक्ष के समक्ष विस्तार से रखा। वहीं मुख्यमंत्री से मांग किया कि एक टीम गठित कर हुई विभिन्न घटनाओं की जॉच कर चंदौली के भ्रष्ट पुलिसकर्मियों पर कार्यवाई की जाय।

फोटो -लखनऊ सदन में बोलते विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव


उन्होंने कहा कि जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार आयी है जनपद में कानून व्यवस्था बेपटरी हो गई या कहें कि पूरी तरह से चौपट हो गई है तथा जंगल राज कायम हो गया है। महिलाओं,बच्चियों व छात्राओ के साथ होने वाले घटनाओं में बेतहाशा बृद्धि हुई है। पुलिस विभाग भ्रष्टाचार को रोकने में निष्क्रिय हो गया है। बलिया की घटना को ले लीजिए पूरा जनपद का थाना वसूली में लिप्त है । जब आईजी जोन ने जांच किया तो खुद उनका बयान है कि ट्रकों से प्रतिदिन 15 लाख वसूला जा रहा है ।

 मैं चन्दौली जनपद से आता हूं । जो तीन प्रदेशो का बार्डर है । जहां पुलिस की मिली भगत से गौ तस्करी,गांजा व शराब का धंधा फलफूल रहा है । उत्तर प्रदेश में गौ तस्करी व बिहार में शराब पर पाबंदी है फिर भी अधिकारी व कर्मियों की मिली भगत से शराब व गांजा पास कराया जा रहा है । पुलिस दिखावा के लिए महीने में एक या दो बार शराब पकड़वाकर श्रेय लुटती है । 

बीते 26 तारीख को बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति तोड़ी गयी । पुलिस द्वारा कारवाही न होने पर हमलोगों को धरना देना पड़ा । अभी अलीनगर थाने में एक जवान की बेटी के साथ बलात्कार व छेड़खानी की घटना हुई । पुलिस दो दिन तक परिवार को घुमाती रही। पंचायत कराती रही । जब परिजन पुलिस कप्तान के पास जाकर गुहार लगाये तो किसी तरह से उनका मुकदमा दर्ज हुआ।

 मुगलसराय के राजाराम सोनकर के बहन के साथ ससुराल के लोग अत्याचार करते है । जब परिजन महिला थाना पर जाते है तो उन्हें भगा दिया जाता है । ऐसे अनगिनत जनपद में घटनाएं हो रही है किंतु पुलिस की भ्रष्टाचार के आगे जनता बेबस और लाचार है । थानेदार विधायक का फोन नहीं उठाता है। कानून व्यवस्था का मजाक बना कर रख दिया गया ।

 यहां मुख्यमंत्री भी बैठे है । मैं मांग करता हूं कि चन्दौली जनपद में एक टीम बनाकर इसकी जांच कर भ्रष्ट पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही किया जाय ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *