यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की नई परीक्षा तिथि घोषित, जानें कब होनी है?

7e1311baea54
अभ्यर्थियों को मिलेगी निशुल्क यात्रा की सुविधा 

60,244 पदों पर लिखित परीक्षा में 43 लाख से अधिक अभ्यर्थी लेंगे हिस्सा ,दो घण्टे की परीक्षा में 150 प्रश्नों के लिए कुल अंक होंगे 300

लखनऊ,15 जुलाई। प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती का आयोजन 60,244 पदों के लिए किया जा रहा है इसके लिए नई परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 23 अगस्त से 31 अगस्त 2024 तक आयोजित करवाने का निर्णय लिया गया है इस संबंध में नोटिस जारी कर दिया गया है। 



बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा पूर्व में निरस्त कर दी गई थी लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश दिया गया था कि यह परीक्षा अगस्त माह के अंदर सुनिश्चित एवं पारदर्शिता के उच्चतम मानकों को दृष्टिगत रखते हुए पुनः आयोजित करवाई जाए। इसलिए सरकार द्वारा पारदर्शी तरीके से परीक्षा करवाने के लिए परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई है चयन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुनिश्चितता पूर्ण ढंग से कराई जाने के संबंध में परीक्षा संबंधी विभिन्न व्यवस्थाओं जैसे परीक्षा की तैयारी परीक्षा केन्द्रों के चयन परीक्षार्थियों का सत्यापन आदि की सही व्यवस्था की गई है।



उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को किया जाएगा यह परीक्षा 5 दिन और प्रतिदिन दो पारियों में आयोजित की जाएगी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के 60244 पदों पर लिखित परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी है इसमें प्रतिदिन दो परियां आयोजित की जाएगी और प्रत्येक पारी में 5 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे।

उत्तर प्रदेश पुलिस भारती की लिखित परीक्षा में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बस सेवा निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी अभ्यर्थी अपनी सुविधा के अनुसार इसका लाभ ले सकते हैं जिसके लिए बस से यात्रा करने वाले विद्यार्थियों को अपना प्रवेश पत्र की अतिरिक्त दो प्रति डाउनलोड करनी होगी तथा उसकी एक प्रति परीक्षा केंद्र के जनपद तक की यात्रा एवं दूसरी प्रति परीक्षा उपरांत अपने जनपद तक की यात्रा के लिए बस कंडक्टर को प्रस्तुत करनी होगी इस तरह उत्तर प्रदेश रोडवेज में अभ्यर्थियों को निशुल्क यात्रा की सुविधा परीक्षा के दौरान मिलेगी।

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के 60,244 पदों पर लिखित परीक्षा में 43 लाख से अधिक अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे यह लिखित परीक्षा 300 अंकों की होगी और 2 घंटे के पेपर में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे और इसमें नेगेटिव मार्किंग 0.50 अंक रखी गई है जबकि सही उत्तर के लिए दो अंक मिलेंगे सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ और ओएमआर शीट आधारित होंगे अभ्यर्थी की एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर एक सप्ताह पूर्व जारी होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *