झांसी गोली कांड के दो हमलावरों को पुलिस ने भेजा जेल

3d210c60a017
चन्दौली। सदर कोतवाली के झांसी गांव में बिगत दिनों हुई गोली कांड के दो बदमाशों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गुरुवार की भोर में 3:00 बजे नौबतपुर पिकेट से कुछ दूर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


फोटो : थाना सदर मे पुलिस टीम के साथ कन्हैया पासवान व जीतेंद्र पासवान 

क्षेत्राधिकारी सदर ने बताया कि झांसी गांव मे श्यामसुन्दर पुत्र विरेन्द्र पाल उम्र 19 वर्ष बीते मंगलवार की दोपहर में खेत से घर वापस लौट रहा था कि पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उसके पीठ में गोली मारकर फरार हो गए थे। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह सदर कोतवाल गगन राज सिंह मय फोर्स के साथ जा धमके। तब तक सभी हमलावर वहां से फरार हो चुके थे। 
परिजनों के मुताबिक पता चला कि उसके गांव के ही तीन युवक ने गोली मारी है जिनका नाम क्रमशः इस प्रकार है कन्हैया पासवान उर्फ कृष्णा पासवान पुत्र सुदर्शन पासवान व जितेन्द्र पासवान पुत्र सरवन पासवान व विशाल पुत्र अमर नाथ निवासीगण झांसी और आकाश उर्फ बादल पुत्र विजय पासवान निवासी ग्राम नौबतपुर थाना सैयदराजा के रहने वाले हैं। 
जिनके विरुद्ध सदर पुलिस टीम व एसओजी और सर्विलांस टीम के संयुक्त कार्यवाही में मु0अ0सं0 165/2024 धारा 352/109/61(2)/3(5) BNS-2023 व बढोत्तरी धारा 3/25 आयुध अधिनियम दर्ज कर खोजबीन जारी थी। 

इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि उक्त प्रकरण में दो अभियुक्तों कन्हैया पासवान और जीतेंद्र पासवान की गिरफ्तारी की गई है वहीं इनके कब्जे से एक अवैध असलहा और दो जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है। इन्हें अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *