एसडीएम अवैध संचालित लॉन की करेंगे जांच, कमी मिलने पर करेंगे कार्रवाई

2b9290bb3740
लॉन संचालकों में हड़कंप, राजस्व की हो रही क्षति,

चंदौली, सकलडीहा। एसडीएम अनुपम मिश्रा चहनिया में संचालित एक अवैध मैरिज लॉन की जांच करेंगे. कमी मिलने पर लॉन के खिलाफ कार्यवाही कर सकते है. आरोप है कि यह लान मानकों को ताख पर रखकर अवैध रूप से चलाया जा रहा है. जिसकी शिकायत डेरवा गांव निवासी शिवकुमार सिंह ने जिला अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों से किया था. अब उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एसडीएम जांच कर अग्रिम कार्रवाई कर सकते हैं.

डेरवा गांव निवासी शिवकुमार सिंह ने अपने दिए हुए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि चहनिया में एक लॉन बगैर सरकारी मानक पूरा किए संचालित किया जा रहा है. न इस लॉन में वाहन पार्किग की जगह है और न ही अग्निशामक यंत्र लगे है. इससे सड़को पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जा रही. इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा और पर्यावरण भी प्रभावित हो रहा है. वही राजस्व की भी क्षति हो रही है. उन्होंने लान संचालन की जांच को लेकर डीएम, एसपी, एसडीएम और आयुक्त वाराणसी मंडल वाराणसी से शिकायत किया है.
अब इस शिकायत की जांच एसडीएम अनुपम मिश्रा करेगे. जांच की सूचना मिलने पर अवैध लान संचालकों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है. एसडीएम ने बताया कि शिकायत मिली है. इसकी जांच की जाएगी. किसी प्रकार की अनियमितता मिलने पर ठोस कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed