कोतवाली पुलिस और एंटी रोमियों टीम ने छात्राओं को किया जागरूक

6fe086eaf812
कोई मनचला छींटाकसी करे तो तत्काल 112 नंबर पर करे फोन

चंदौली,सकलडीहा, शासन महिला सुरक्षा के लिए काफी गम्भीर है।एंटी रोमियो सहित विभिन्न संस्थाओं का गठन कर जागरूक और सुरक्षा प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में चतुर्भुजपुर स्थित भारतीय विद्या मंदिर इंटर कालेज बरठी में शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने छात्राओं को कानून के बारे में जागरूक किया और विस्तार से जानकारी दिया। साथ ही किसी प्रकार की छोटी घटना को भी परिवार,शिक्षक और पुलिस से साझा करने को कहा।कहा अगर छोटी घटना को समय रहते रोक लग गई तो बड़ी घटनाएं होने से बच जायेगी।


फ़ोटो-भारतीय विद्या मंदिर में छात्राओं को महिला सुरक्षा पर कानून व्यवस्था की जानकारी देते हुए कोतवाल संजय कुमार सिंह


उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में पुलिस आपके साथ है। बस सही समय पर जानकारी साझा करें।आपकी पहचान गोपनीय रखते हुए कार्रवाई की जायेगी। इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण,मिशन शक्ति,एंटी रोमियो सहित हेल्पलाइन नम्बर 1090,1930,1076 के बारे में विस्तार से बताया। कहा स्कूल आते-जाते अगर कोई पीछा करता हो या छेड़ता हो तो बिना संकोच इन व्यवस्थाओं से मदद ले सकती है। 

इस मौके पर कोतवाल संजय कुमार सिंह,गुड़िया यादव,बंटी सिंह,प्रधानाचार्य शशिधर सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें