चंदौली खबरें:मानसिक रोगियों को मिलेगी चौबीस घंटे सुविधा,जारी हुआ टोलफ्री नंबर

b05fa753629b
चन्दौली,
सकलडीहा l राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत गुरूवार को सकलडीहा सीएचसी पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सा स्वास्थ्य मेला में कुल 314 लोगों ने विभिन्न रोग से संबधित पंजीयन कराया। इस मौके पर मानसिक रोग से परेशान पीड़ितों को चौबीस घंटा चिकित्सकी सुविधा के लिये टोल फ्री नंबर की जानकारी दी गयी।

फोटो: सकलडीहा सीएचसी पर मानसिक चिकित्सका शिविर में जांच करते चिकित्सक

स्वास्थ्य शिविर में नींद न आना,बीच बीच में नींद का टूटना,अत्याधिक नींद आना,तनाव,उलझन, घरबराहट,बेचैनी,चिड़चिड़ापन,किसी चीज के बारे में जरूरत से ज्यादा चिंता करना,जीवन से निराश होकर आत्महत्या का विचार करना, आत्मविश्वास की कमी महसूस करना तथा ध्यान लगाने में परेशानी महसूस करना असहाय व असमर्थ महसूस करना, बेवजह शक करना,भूत प्रेत आदि का भ्रम होना किसी कार्य को बार बार ठीक करना,जरूरत से ज्यादा करना आदि तमाम प्रकार की मानसिक बिमारियों से निजात दिलाने के लिये चिकित्सकों ने शिविर में आये लोगों को विस्तार से जानकारी दिया।
इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर7565802028 व टोलफ्री नंबर14416 आदि के जानकारी दिया। चिकित्सकों ने बताया कि प्रत्येक सोमवार बुधवार और शुक्रवार को सुबह 8 बजे से दो बजे तक जिला अस्पताल के बाद हेल्पलाइन नंबर पर सुविधा पीड़ितों को दिया जायेगा। शिविर में परिवार नियोजन के60, टीवी रोग के 11,मानसिक रोग के 52 और कुष्ठ रोग के 10 लोगों को चिकित्सकी पराशर्म दिया गया।
 इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डा.संजय यादव,डा.नितेश सिंह,डा.अजय,डा.एलबी शर्मा, डा.बीके प्रसाद,नताशा कश्यप,एचईओ रजनीकांत राय,नंदलाल सिंह,संजय जायसवाल, डा.अशोक,शाहिल अंसारी,क्षितित सिंह,शिवेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें