चंदौली पुलिस ने 21 गोवंशो को तस्करों से कराया मुक्त, दो गोतस्करो को भेजा जेल

चन्दौली। जनपद की थाना चकिया पुलिस ने जलेबिया मोड़ के पास से 21 गोवंशो के साथ 02 शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया है.
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चंदौली पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण व अपराधियों की नकेल कसने हेतु लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में बुधवार को मुखबीर की सूचना पर जिलेबिया मोंड के पास से 21 गोवंशो के साथ दो तस्करों राम नारायण पुत्र स्व0 मल्लू निवासी ग्राम-मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मिर्जापुर उम्र 49 वर्ष व हवलदार पुत्र स्व0 सुखई निवासी ग्राम-ढेडुआ भरारी थाना चांद जनपद कैमूर बिहार उम्र 50 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस से पूछताछ में दोनों ने बताया कि सोनभद्र से सस्ते दामों पर गोवंशो को खरीद कर राजदरी देवदरी नौगढ जंगल के रास्ते बिहार होते हुए पश्चिम बंगाल वध हेतु ले जाया जाता है.अभियुक्त की तालाशी के दौरान 110 ₹ व एक कीपैड फोन बरामद किया गया. जिनके विरुद्ध मु.अ.सं 187/24 धारा 3/5/5A/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम, 11 पशु क्रूरता अधिनियम दर्ज किया गया है.



