जौनपुर से पश्चिम बंगाल बध हेतु जा रहे गोबंश बरामद,तस्कर गिरफ्तार

df71ec1d617f
चंदौली,सकलडीहा l पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मैजिक माल वाहन UP 65HT 1702 पर लदे दो गोवंशो को तस्कर अजय मौर्य पुत्र मुसाफिर मौर्य निवासी ग्राम हीरापुर मचहटी थाना चन्दवक जनपद जौनपुर व रामअवध कुशवाहा पुत्र घनश्याम कुशवाहा निवासी ग्राम बिरनो थाना बिरनो जनपद गाजीपुर को कटसील मोड़ के पास से 10जनवरी 2024 बुधवार को दोपहर 11:45 बजे गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लेकर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी ।
कोतवाल राजीव सिंह नें बताया कि मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि एक मैजिक माल वाहन में गौतस्कर गोवंशो को लादकर जनपद जौनपुर से चौबेपुर होते हुए सकलडीहा के रास्ते वध हेतु पश्चिम बंगाल ले जा रहे है। प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा कटसील मोड़ के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया l
पुलिस द्वारा पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि काफी दिनों से वह आर्थिक एंव भौतिक लाभ के लिए गोवंशो की तस्करी में संलिप्त है। गिरफ्तार एंव बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-09/2024 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत कारवाही की गयी l
गिरफ्तारी एवं बरामदगी में पुलिस टीम में राजीव कुमार सिंह,उ0नि0 विजय राज चौकी प्रभारी नई बाजार,का0 दिलीप कुमार,का0 रणविजय कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली शामिल रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें