तारीख पर तारीख की अवधारणा ने लोक अदालत की नीव रखी

चंदौली। लोक अदालत के शुभारंभ के समय जिलाधिकारी चंदौली के जगह पर अपर जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह के संबोधन ने बार बेंच को सोचने पर मजबूर कर दिया. कड़वा किंतु सत्य की तारीख पर तारीख की बात सुनकर सरकार तथा सुप्रीम कोर्ट की बुद्धिजीवी वर्ग ने त्वरित गति से फरियादियों को मानसिक संतुष्टि के लिए लोक अदालत की नीव रखी.
फोटो : राष्ट्रीय लोक अदालत में लोगों को संबोधित करते मा0 जनपद न्यायाधीश श्री रविन्द्र सिंह
शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ सदर तहसील सभागार में माननीय जनपद न्यायाधीश श्री रविन्द्र सिंह के द्वारा दीप प्रज्दलित करके किया गया. जिसमें श्री राकेश धर दूबे प्रधान न्यायाधीश- परिवार न्यायालय चन्दौली, श्री विनय कुमार सिंह- ।।। अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश चन्दौली कक्ष संख्या 1, श्री राम बाबू यादव न्यायाधीश (एस.सी/एस.टी. एक्ट), चन्दौली, श्री विकास वर्मा- । अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या 2/सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली, श्री अनुराग शर्मा विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) चन्दौली, श्री परितोष श्रेष्ठ अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या 3 / नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत चन्दौली, श्री श्यामबाबू अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश/ एफ. टी. सी. प्रथम चन्दौली, श्री राम नारायण, अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत, चन्दौली] श्री दीपक कुमार मिश्र मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चन्दौली, श्री विकास कुमार वर्मा अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलवे मुगलसराय, श्रीमती इन्दु रानी सिविल जज (जू.डि.), श्री कुवर जितेन्द्र प्रताप सिंह सिविल जज (जू.डि.) चकिया, श्री रोहित पुरी अपर सिविल जज (जू.डि.) चकिया, सुश्री माधुरी यादव न्यायिक मजिस्ट्रेट चन्दौली, सुश्री नूतन सिविल जज (जू.डि.) / एफ.टी.सी.- प्रथम चन्दौली, सुश्री ईशा राय, अपर सिविल जज (जू.डि.)-द्वितिय चन्दौिली, श्री सुरेन्द्र सिंह अपर जिलाधिकारी चन्दौली, श्री विनय सिंह अपर पुलिस अधीक्षक चन्दौली, श्री संजीव कुमार क्षेत्रीय प्रबंधक यूनियन बैंक, श्री रामनिवास गुप्ता अग्रणी जिला प्रबन्धक चन्दौली, श्री पी.के सिंह क्षेत्रीय प्रबंधक बड़ौदा यूपी बैंक, श्री मनीष कुमार पाण्डेय मुख्य शाखा प्रबन्धक स्टेट बैंक आफ इण्डिया, सिविल बार एसोसिएशन, चन्दौली के अध्यक्ष व महामंत्री श्री राकेश रत्न तिवारी तथा श्री हरेन्द्र सिंह एवं डिस्ट्रिक डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन, चन्दौली के अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र सिंह उपस्थित थे.
तहसील परिसर स्थित न्यायालय परिसर में राष्ट्रिय लोक अदालत समस्त न्यायालय एवं जनपद के समस्त बैंकों द्वारा फिजीकल मोड में आयोजित किया गया। जनपद नयायालय के न्यायालयों द्वारा निम्नलिखित वादों का निस्तारण किया गया है.
1. श्री राकेश धर दूबे प्रधान न्यायाधीश / परिवार न्यायालय चन्दौली, द्वारा कुल 52 वादों का निस्तारण किया गया जिसमें 21 जोड़े साथ भेजे गये तथा समझौता राशि रूपया 21,83,000 दिलाया गया.
2. श्री अशोक कुमार सिंह यादव, पिठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण चन्दौली, द्वारा कुल 9 एम.ए.सी.टी. वादों का निस्तारण कर रूपये 69,90,000 का प्रतिकर दिलाया गया.
3. श्री विनय कुमार सिंह -।।। अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश चन्दौली कक्ष संख्या 1 द्वारा कुल 02 इजराय निस्तारण कर रूपया 30,000 का समझौता राशि दिलाया गया.
4. श्री अनुराग शर्मा विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) चन्दौली, द्वारा कुल 5 वाद का निस्तारण कर रूपया 500 जुर्माना वसूल किया गया.
5. श्री परितोष श्रेष्ठ अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या 3/ नोडल अधिकारी राष्ट्रिय लोक अदालत चन्दौली द्वारा कुल 464 विद्युत वादों का निस्तारण किया गया.
6. श्री श्यामबाबू अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश/एफ.टी.सी. प्रथम चन्दौली, कुल 3 वादों का निस्तारण किया गया.
7. श्री दीपक कुमार मिश्र मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चन्दौली, द्वारा कुल 1480 वादों का निस्तारण कर रूपया 4,40,1500 जुर्माना वसूल किया गया.
8. श्री विकास कुमार वर्मा अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलवे द्वारा कुल 1666 वादों का निस्तारण कर रूपया 3,87,815 जुर्माना वसूल किया गया.
9. श्रीमती इन्दु रानी सिविल जज (जू.डि.), द्वारा कुल 19 सिविल वादों का निस्तारण कर 03 सिविल वादों में रू0 7,16,620 उत्तराधिकार प्रमाण जारी किया गया एवं 1005 वादो का निस्तारण कर रूपया 23,600 जुर्माना वसूल किया गया.
10. श्री कुंवर जितेन्द्र प्रताप सिंह सिविल जज (जू.डि.) चकिया द्वारा कुल 1050 वादों का निस्तारण कर रू0 52,800 जुर्माना वसूल किया गया.
11. सुश्री माधुरी यादव न्यायिक मजिस्ट्रेट चन्दौली द्वारा कुल 1329 वादों का निस्तारण कर रूपया 58,800 जुर्माना वसूल किया गया.
12. श्री रोहित पुरी अपर सिविल जज (जू.डि.), चकिया, द्वारा कुल 910 वादों का निस्तारण कर रूपया 93,470 जुर्माना वसूल किया गया।
13. सुश्री नूतन सिविल जज (जू.डि.) / एफ.टी.सी. – प्रथम चन्दौली, द्वारा कुल 989 वादों का निस्तारण कर रूपया 14,900 जुर्माना वसूल किया गया.
14. सुश्री ईशा राय, अपर सिविल जज (जू.डि.)-द्वितिय चन्दौाली द्वारा कुल 01 वाद का निस्तातरण किया गया.
17. उपरोक्तानुसार जनपद न्यायालयों द्वारा कुल 8984 मुकदमों का निस्तारण किया गया.
18. सभी बैंकों द्वारा कुल 644 ऋण खातों का निस्तारण कर रूपया 7,82,64,602 (सात करोड़ बयासी लाख चौसठ हजार छः सौ दो) का समझौता किया गया एवं रूपया 2,83,74,600 (दो करोड़ तिरासी लाख चौहत्तार हजार छः सौ) नकद वसूला गया.
19. जनपद के सभी राजस्व न्यायालयों द्वारा कुल 65024 मामलों का निस्तारण किया गया.
उक्त सूचना अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या 2 / सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली श्री विकास वर्मा- । द्वारा दी गयी.
उपरोक्तानुसार जनपद न्यायालयों द्वारा वसूल किये गये अर्थदण्ड की धनराशि रूपये 11,02,035 (ग्यारह लाख दो हजार पैतीस) तथा दिलाये गये उत्तराधिकार प्रमाण की धनराशि रू0 7,16,620 ( सात लाख सोलह हजार छः सौ बीस ) है, तथा उक्त समस्त न्यायालयों द्वारा निस्तारित किये गये कुल मुकदमों की संख्या 11496 है, जिसमें 2512 लघु अपराधिक मुकदमें शामिल है।