पांच लाख की शराब और बीयर के साथ दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

b862e1cb1af4

कार से बिहार कर रहे थे परिवहन, मुखबिर की सूचना पर पकड़ाए 

चन्दौली, जिले के थाना सैयदराजा पुलिस टीम ने सोमवार को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर बरठी कमरौर के सामने एनएच – 02 हाइवे स्थित जमूर्ति ढ़ाबा के पास से एक HONDA CITY नं0 DL3C BE5896 से 187 लीटर शराब और बीयर के साथ दो तस्कर को दबोच कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है. पकड़ी गई शराब और बीयर की कुल कीमत पांच लाख रुपए आंकी जा रही है.

बता दें कि पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे द्वारा जनपद में शराब व गौ तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाकर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में बिहार राज्य के लिए होंडा कार से  परिवहन की जा रही शराब और बीयर की बड़ी खेप पकड़ी गई. 
तस्करी में लिप्त मोनू कुमार पुत्र रामअवतार राम उम्र 23 वर्ष नि0 ग्रा0 बरहपार भोजूराय थाना सादात जनपद गाजीपुर व शुभम चतुर्वेदी पुत्र रामकुवँर चौबे उम्र 29 वर्ष नि0 ग्रा0 पलिया सोफीगंज थाना मेहनगर जिला आजमगढ हाल पता-शक्तिधाम कोलोनी डाफी थाना लंका जनपद वाराणसी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया.
गिरफ्तारी व बरामदगी में प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय, उ0नि0 रामकुमार दुबे, का0 अरविन्द कुमार मौर्या, का0 गुंजन तिवारी, का0 शंकर राम, का0 बिष्णु प्रजापति थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें