मकर संक्रांति पर तिलवा व तिलकुट की सजी रही दुकानें, लोगों नें खूब किया खरीदारी

0c5143e71728
लखनऊ l मकर संक्रांति पर्व को लेकर प्रदेश भर में तिलवा,तिलकुट,लाई, चूड़ा की दुकानें सजी रहीं। वहीं शहर से लेकर व ग्रामीण इलाकों में सुबह से शाम तक दुकानों पर सामान खरीदने के लिए लोग जुटे रहे ।दुकानदार भी ग्राहकों के रुचि को देखकर विभिन्न सामान बेच रहे है।
पुरानी परंपरा के अनुसार मकर संक्रांति यानि खिचड़ी को प्रमुख त्यौहार माना जाता है।इस त्यौहार में बहनों/बेटियों के घर अपने सामर्थ्य अनुसार खिचड़ी भेजने की पंरपरा है।इसमें चावल,आलू, गोभी, मटर सहित लाई,बादाम पट्टी,तिलकुट, गजक, चूड़ा,तिलवा, तिलौडी आदि सामान भेजा जाता है।त्यौहार को देखते हुए दुकानदार अपनी अपनी दुकान पर खिचड़ी से जुड़े सामान बेचने का काम कर रहे है ।
यूपी के जनपद चन्दौली के कमालपुर बाजार में दुकानदार नागेंद्र अग्रहरि व रविशंकर अग्रहरि ने बताया कि इस बार बिहार के गया का बना तिलकुट लोगो को काफी भा रहा है।पिछले साल की तरह इस बार रेट में कुछ बढोत्तरी हो गई गई।इसमें तिलकुट 200 से 240 रुपया तक,तिलोड़ी 150 से 200 रुपया तक,बादाम पट्टी 120 से 160 रुपया तक,गजक 100 से 120 रुपया पैकेट, तिलवा 70 रुपया किलो,गट्टा 60 रुपया किलो, लाई 180 रुपया बोरी, रामदाना पट्टी 140 से 160 रुपया तक, चूड़ा 45 से 60 रुपया किलो बेचा जा रहा है।जबकि अन्य बाजारों की अपेक्षा चन्दौली के कमालपुर बाजार में हर सामान उचित दर पर मिलता है।
इस मौके पर मनोज अग्रहरि, दिलीप त्रिशूलिया, अरविंद वर्मा, गौतम जायसवाल, राज अग्रहरी, विशाल मौर्या, इम्तियाज अली, राजू बिन्द, दीपक अग्रहरि, जयप्रकाश अग्रहरि, प्राण माली, आदित्य अग्रहरी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *