महाकुंभ मेले में लगी आग, चारों तरफ धुआं और राख का अंबार

fd2c586fae39

नीचे जल रही थी आग और ऊपर चल रही थी ट्रेन, लाखों रुपए के जल गए नोट


प्रयागराज। प्रयागराज महाकुंभ मेले में रविवार को भीषण आग लगने से 180 कॉटेज जलकर राख हो गए. टेंटों में रखे गैस सिलेंडरों में लगातार ब्लास्ट होते रहे. आग इतनी भयानक थी कि लपटें रेलवे ब्रिज से भी ऊंची उठ रही थीं. इस दौरान ब्रिज से ट्रेन भी निकली. आग में टेंटों में रखे लाखों रुपए के नोट जल गए. लोगों ने कहा- आधे घंटे तक पटाखे फूटने जैसी आवाज आती रही.

महाकुंभ मेला में लगी आग ने देखते देखते ही कई सेक्टरों में तवाही का मंजर फैला दी. आसपास के टेंटों को भी जलाकर खाक कर दी. फिलहाल जिला प्रशासन ने आग पर काबू पा लिया है और खबर लिखे जाने तक कोई हताहत की सूचना नहीं है.


 सेक्टर नंबर 5 में लगी आग धीरे-धीरे सेक्टर 19 और 20 में भी फैल गई। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैली और आसपास के टेंटों को भी अपनी चपेट में ले लिया. जिला प्रशासन ने बताया है कि आग पर काबू पा लिया गया है. प्रशासन ने अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें. चिंता की कोई बात नहीं है.हालांकि, प्रशासन ने यह नहीं बताया कि आग कैसे लगी और इसने इतना भयानक रूप कैसे ले लिया.
मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए टेंट की भी व्यवस्था की गई है. इसके लिए श्रद्धालुओं को भुगतान करना होगा. आग टेंट से ही लगी थी. टेंट में खाने-पीने और रहने की पूरी व्यवस्था मौजूद है. ऐसे में माना जा रहा है कि टेंट में रखे सिलेंडर में ब्लास्ट होने के बाद यह आग लगी. टेंट एक लाइन में लगे हैं और सभी एक-दूसरे से सटे हुए हैं. ऐसे में आग ने कुछ ही देर में कई टेंटों को अपनी चपेट में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *