वरंगा में तालाब पर माफिया का अवैध खनन, शिकायतों के बावजूद प्रशासन मौन

a7a1517e0062
प्रधान ने एसडीएम, डीएम और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायतें दर्ज कराईं।

चंदौली, (उत्तर प्रदेश)। जिले के वरंगा गांव में ग्राम सभा की तालाब की जमीन पर रात के अंधेरे में माफिया द्वारा जेसीबी मशीनों से 8-10 फीट गहरी खुदाई कर मिट्टी निकालने का सिलसिला जारी है। ग्राम प्रधान कन्हैया राम ने बताया कि सरकारी नियमों के अनुसार खुदाई की गहराई महज 2-3 फीट तक सीमित होनी चाहिए, लेकिन यहां खुलेआम उल्लंघन हो रहा है।

ग्राम प्रधान ने एसडीएम, डीएम कार्यालय और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर लिखित शिकायतें दर्ज कराईं, फिर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अनुमति मांगने पर अधिकारी RTI के जरिए जानकारी लेने की सलाह दे रहे हैं। कन्हैया राम ने चेतावनी दी, “यह तालाब गांव का प्रमुख जल स्रोत है।
 अवैध खनन से जल स्तर तेजी से गिर रहा है, पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है, सरकारी राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है और ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा। अगर खनन न रुका तो बड़े आंदोलन को मजबूर होंगे।”
वरंगा गांव में ग्राम सभा की तालाब भूमि पर रात्रिकालीन जेसीबी से गहन खुदाई, नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। शिकायतों के बाद भी अधिकारी चुप्पी साधे बैठे है। उनके द्वारा RTI का सहारा सुझाया जा रहा। जो जल संकट, पर्यावरण विनाश, राजस्व हानि पहुंचाएगा।
ग्रामीणों का कहना है कि यह न केवल जल स्रोत को सूखा बना सकता है, बल्कि आने वाले दिनों में सूखे और सामाजिक टकराव को जन्म देगा। प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग तेज हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें