सकलडीहा में छेड़छाड़ व मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, अतिरिक्त धारा जोड़ भेजा गया जेल

402b313c11f4

चंदौली जिले के सकलडीहा थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की को तीन मनबढ़ो द्वारा बार बार छेड़ने का मामला प्रकाश में आने और उसके भाई सचिन द्वारा विरोध जताने पर दुर्गापुर स्थित सीमेंट गोदाम के पास जान से मारने की नीयत से रॉड द्वारा सिर पर वार कर गम्भीर रूप से घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया था।

वादिनी माता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी दिव्यांशु उर्फ़ पीयूष पुत्र उदय प्रताप राय, निवासी ग्राम खड़ेहरा को उसके घर से गिरफ्तार कर धारा 115(2), 352, 351(3), 109(1) बीएनएस के अतिरिक्त धारा 75(3) जोड़ते हुए विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में पेश करके रिमांड प्रक्रिया के बाद जेल भेज दिया।
वहीं मामले में संलिप्त दो अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी गई। सीओ कृष्णमूरारी शर्मा ने बताया कि जांच जारी है। गिरफ्तार करने में थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद, उ0नि0 अभिमन्यु राय, का0 प्रश्विन कुमार दूबे व का0 धीरज की टीम शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *