अधिकार और सम्मान पाने के लिए समाज का शिक्षित,संगठित होना बेहद आवश्यक-अर्जुन आर्या-

5dc05cacfc51
रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर

चन्दौली,
नौगढ़ l क्षेत्र के बाघी गांव स्थित बुद्ध बिहार एवं डॉ अम्बेडकर पार्क में रविवार को संत शिरोमणि रविदास व संत गाडगे की संयुक्त जयंती के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया  l कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण बतौर मुख्य अतिथि अर्जुन प्रसाद आर्या ने किया गया l वहीं उन्होंने   समाज में फैली तमाम सड़ी- गली मान्यताओं, अंधविश्वासों, पाखंडो कर्मकांडों, धर्मान्धता और जड़ताओं से  समाज में गैर-बराबरी की मूल कारणों पर प्रहार कर समाज को शिक्षित एवं संगठित होने के लिए संतों/महापुरुषों के द्वारा किया गया अप्रतिम प्रयास को साझा कर उनके मिशन को संबल देने और उनके आदर्शो पर चलकर समाज की मुख्य धारा से जोड़ने सत्ता शासन तक पहुंचने का आवाहन किया l


फोटो :संत रविदास व गाडगे जयंती पर बाघी नौगढ़ में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते बतौर मुख्य अतिथि अर्जुन प्रसाद आर्या


श्री आर्या ने कहा हमारे समाज में जन्मे संतो महापुरुषों और बुद्धजीवियों के प्रसंगों-उपलब्धियों को भारत के सवर्णवादी वर्चस्वधारा के बौद्धिक जगत और मीडिया ने कभी महत्व नहीं दिया l भारत के बीमार मनुवादियों ने जितना ढंकने-छुपाने और उपेक्षित करने की कोशिश किया है वे उतने ही तेज़ के साथ चमकते हुए दुनिया के पटल पर सामने आते गये l क्योंकि इन्होंने आगोश में पलके भी द्वेष की भावना से नहीं बल्कि सही को सही और गलत को गलत कहने के लिए काम किया और व्यक्तित्व की विराटता से इतिहास रचा l

मुख्य वक्ता रामजन्म बागी ने कहा लोकतान्त्रिक जमीन पर ज्ञान, तार्किकता और बौद्धिकता को छल-कपट और धूर्तता से पराजित करके ईश्वरीय मोह-माया, झूठ-फरेब और उसके कर्मकांड के कीचड़ में डूबो दिया गया l इससे देश आज तक मुक्त नहीं हो पाया l हमारे समाज में जनमे संतो महापुरुषों और डॉ अम्बेडकर ने सदियों की दासता शोषणकारी तिलस्म की जड़े तोड़ा जिनके योगदानों बलिदानो के बदौलत आज हमें रोटी कपड़ा और मकान एवं स्वास्थ्य शिक्षा और सम्मान मिला,अभिव्यक्ति की आजादी मिली l

वक्ता आनन्द कुमार समाज को मुख्य धारा में जोड़ने पर बल दिया l वीरेंद्र भारती,लल्लन कुमार, अरुण कुमार, और अरविन्द पंकज ने संयुक्त रूप से कहा कुछ हो न हो शिक्षित होना बहुत जरुरी है जिसपर विस्तार से चर्चा करते हुए बल दिया l

इस दौरान नंदकिशोर, डी.के. चौधरी,विनोद त्यागी, आनंद राव, मुन्ना भारती,दुलारे कनौजिया, दिनेश भारती, उपेंद्र, सीमा प्रजापति, आजाद भारती, सहित ग्रामीण महिलाए और पुरुषों ने कार्यक्रम को संबल प्रदान किया l
अध्यक्षता रामा कनौजिया और संचालन अवधेश कुमार भारती ने किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed