आम जनमानस के विश्वास को जिंदा रखने में चंदौली पुलिस कामयाब

चंदौली। जनपद में नित नए करतब को पकड़ने का सबसे सुलभ और आसान तरीका टेक्निकल क्रान्ति है. जिसके सहारे चंदौली पुलिस ने आज फिर एक नया कारनामा कर दिखाया. सर्विलांस के सहारे आमजनमानस को विश्वास की विश्वसनीयता बरकरार रखने में सफलता प्राप्त की है.
पुलिस अधीक्षक जनपद चन्दौली श्री आदित्य लांग्हे के निर्देशानुसार साइबर क्राइम टीम द्वारा साइबर क्राइम के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद चन्दौली के साइबर क्राइम थाना द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही के माह जनवरी और फरवरी में अब तक कुल 11 शिकायतकर्ता के फ्राड हुये पैसे को शिकायतकर्ता के खाता में कुल 276945/-(दो लाख छिहत्तर हजार नव सौ पैतालीस रुपये) वापस कराया गया.
जिसके सम्बन्ध में थाना साइबर क्राइम जनपद चन्दौली द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए आवेदको के खाते से निकाली गयी धनराशि 276945/-रुपये को आवेदको के खातें में वापस करायी गयी. समस्त शिकायतकर्ता के चेहरे पर मुस्कुराहट आई
एनसीआरपी पोर्टल पर वर्ष 2023 से अब तक कुल 4408 शिकायत पडी, जिसमें साइबर थाना से अथक प्रयास से कुल-2426 (लगभग-55%) शिकायतों को क्लोज किया गया.