आश्वासन के बाद भी मनियारपुर में नहीं लगी डॉ. अंबेडकर प्रतिमा

b675fe368cda

शरारती तत्वों ने किया था क्षतिग्रस्त, 25 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं, आक्रोशित ग्रामीणों ने पत्रक देकर पुनः मांग की, आंदोलन की चेतावनी 

चंदौली के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के मनियारपुर में बीते दिनों डॉ. अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की घटना घटी, जहां स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया।तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव ने महाशिवरात्रि के बाद नई प्रतिमा लगाने का आश्वासन दिया। 25 दिन बाद रोहित तिवारी के नेतृत्व में आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीएम कुंदन राज कपूर को पत्र देकर पुनः मांग की और चेताया कि एक सप्ताह के भीतर नई प्रतिमा नहीं लगी तो वह बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी तहसील प्रशासन की होगी।

फोटो: रोहित तिवारी एसडीएम कुंदन राज कपूर को पत्रक देते हुए 

बता दें कि 13 फरवरी 2026 को सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के मनियारपुर गांव की दलित बस्ती में रात को शरारती तत्वों ने प्रतिमा का दाहिना हाथ क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों ने सुबह देखा तो आक्रोशित होकर धरना दिया और नई प्रतिमा की मांग की। मौके पर कई थानों की पुलिस और प्रशासन पहुंच गई और स्थिति शांत की। 
तहसीलदार ने महाशिवरात्रि बाद नई प्रतिमा लगवाने का वादा किया, जिससे प्रदर्शन समाप्त हुआ। इंस्टाग्राम वीडियो में भी भीम आर्मी समर्थक नई मूर्ति लगाने की मांग करते दिखे थे। रोहित तिवारी ने आरोप लगाया कि प्रशासन अपने वादे को निभाने में पूरी तरह से फेल दिख रहा है। वह जल्द ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए नई प्रतिमा जल्द लगवाने का काम नहीं करते हैं तो ग्रामीणों के द्वारा बड़ा आंदोलन किया जायेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी तहसील प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed