ईंट भट्ठों की चिमनियां जनमानस मे घोल रही जहर

8a703751978a
चिमनियों का दूषित धुआं हृदय रोग,किडनी फेल होना,कैंसर,अस्थमा और सांस फूलना जैसी बीमारियों का बन रहा कारण 

चन्दौली,इलिया। पर्यावरण दिवस के दिन प्रशासनिक अमला, वन विभाग व स्वयंसेवी संस्थाएं पर्यावरण संरक्षण को लेकर बखूबी संजीदा दिखती हैं l लेकिन यह कवायद सिर्फ एक- दो दिनों तक ही सीमित है। कोरमपूर्ति कर प्रशासनिक अमला शांत बैठ जाता है। वहीं वातावरण में घातक जहरीला धुआं फैलाने वाले कल-कारखाने लगातार संचालित होते हैं। इन्हें नियमों के दायरे में लाने के लिए ईमानदार पहल नहीं होती है। इसकी वजह से पर्यावरण प्रदूषण का दौर लगातार जारी है।



 हम बात कर रहें हैं मानक को ताकपर रखकर चकिया कोतवाली क्षेत्र के रसिया, बरहुआ,भटपुरवा, जनकपुर, शाहपुर, सुल्तानपुर में ईंट भट्टों के चिमनियों से निकलने वाली जहरीली धुआं की। इन ईट भट्ठों के संचालक भी बेखौफ होकर धुआ उड़ा रहे हैं। इन्हें न तो ज़िला प्रशासन का डर है और न ही पर्यावरण पर खतरा पहुंचे का। यह लोग शासन के निर्देशों का पालन न करके मनमाने तरीके से धज्जियां उड़ाते हैं। अब देखना है इन ईंट भट्टों के संचालकों पर जिला प्रशासन कार्रवाई करता है कि नहीं। 

स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में अधिकांश ईंठ भट्ठे मानक के विपरीत संचालित हो रहे हैं। कहीं चिमनियों की ऊंचाई कम है तो कहीं किसी अन्य प्रकार की कमी है। इसकी वजह से पर्यावरण में प्रदूषण की मात्रा लगातार बढ़ती जा रही है। चिमनियों से निकलने वाला जहरीला धुआं लोगों को बीमार बना रहा है। वायु प्रदूषण से लोगों में सांस की बीमारी बढ़ रही है। वहीं हृदय रोग, किडनी फेल होना, कैंसर, अस्थमा और तमाम प्रकार के बीमारियों का कारण बनता जा रहा है। प्रदूषित वातावरण और आसपास के पेड़ पौधों को भी नुकसान पहुंचा रही हैं।


 दर्जनभर से अधिक ईंट भट्टे फैला रहे प्रदूषण

चकिया तहसील क्षेत्र के गांधीनगर,रसिया, बरहुआ, भटपुरवा, जनकपुर, शाहपुर, सुल्तानपुर गांव के आसपास लगभग 20 ईट भट्ठों के चिमनियों से निकलते हुए धुएं से पर्यावरण में प्रदूषण की मात्रा दिनों दिन बढ़ती जा रही है। विभागीय अधिकारी इसको लेकर मौन हैं। ईंट भट्टा संचालन के लिए बाकायदा शासन की ओर से मानक तय किए गए हैं, लेकिन ईट भट्ठा मालिक खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। निजी स्वार्थ के लिए आम जनमानस के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करते नजर आ रहे हैं। अब देखना यह कि जिला प्रशासन इन ईंट भट्ठों के संचालकों पर कार्यवाही करता है या नहीं। 

क्या कहते हैं अधिकारी?

एसडीएम कुंदन राज कपूर ने कहा कि सभी ईंट भट्ठों की जांच की जायेगी। जहां कमी पाई जायेगी,उन ईंट भट्ठों के संचालकों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed