कंपोजिट विद्यालय रैपुरा में स्वच्छता प्रतियोगिता का आयोजन

प्रधानाध्यापक ने प्राथमिक और जूनियर वर्ग के छात्रों को ट्राफी प्रदान किया
विजयी कक्षाओं के बच्चों को कलम प्रदान किया गया ।
चंदौली– जनपद के सकलडीहा विकास क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय रैपुरा में शनिवार को स्वच्छता पर प्रतियोगिता का आयोजन किया । प्रतियोगिता प्राथमिक और उच्च प्राथमिक दो वर्गो में विभक्त थी । प्राथमिक में कक्षा 3 ‘ 4 ‘5 के छात्र -छात्रा उच्च प्राथमिक में कक्षा 6’ 7 ‘8 के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया ।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ० देवेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी क्लास मानीटरों से कहा कि अपनी अपनी कक्षाओं के फर्श ‘ टेबल बेंच ‘ कुर्सियों , खिड़कियों की सफाई आधे घण्टे में करनी है। सबसे स्वच्छ कक्षा को प्रथम पुरस्कार दिया जाएगा ‘ उस कक्षा के सभी उपस्थित छात्रों को कलम दी जाएगी । सभी कक्षाओं के छात्र बड़ी सलीके से अपने जूते को लगाया था । टेबल बेंच खिड़कियों को झाड़ पोछकर सही किया ।
निर्णायक संजय कुमार ‘ हरिओम तिवारी और अभिभावक लाल बिहारी कुशवाहा ने बहुत बारिकी से कक्षाओं को देखा जूनियर वर्ग से 30 अंक प्राप्त कर कक्षा 6 प्रथम 26 अंक प्राप्त कर कक्षा 8 द्वितीय स्थान 25 अंक प्राप्त कर कक्षा 7 तृतीय स्थान पर प्राथमिक वर्ग में 29 अंक प्राप्त कर कक्षा 4 प्रथम 27 -27 अंक प्राप्त कर । कक्षा 5 और 2 द्वितीय स्थान पर रहा । 25 अंक प्राप्त कर कक्षा तृतीय स्थान पर रहा ।
विद्यालय की गुड़िया , राधा आलोक प्रेम दयाल अर्पिता ‘ गुरुप्यारी काजल खुशी अंशिका हर्षिता डिम्पल ‘पल्लवी ‘ श्रीराम ‘ विराज ‘ अर्जुन ‘ गरिमा अमृता अभिषेक सोनाली आँचल का प्रमुख योगदान रहा विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने प्राथमिक और जूनियर वर्ग के छात्रों को ट्राफी प्रदान किया तथा विजयी कक्षाओं के बच्चों को कलम प्रदान किया गया ।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान मनोज यादव ‘ ग्राम पंचायत अधिकारी ‘रामसिंह, पंचायत मित्र अजीत यादव, अपरबल, दिनेश कनौजिया, दिग्विजय ,विनोद, सुनीता उपस्थित रहीं।