कंपोजिट विद्यालय रैपुरा में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन

गरिमा, गुंजा, पायल और प्रिया रही अव्वल
प्रतिभागी बच्चों को विद्यालय के वार्षिकोत्सव में किया जाएगा सम्मानित
चंदौली,सकलडीहा। विकास खण्ड के रैपुरा गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में शनिवार को राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 54 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें गरिमा ने 32 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान और गुंजा 31 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रही।
कंपोजिट विद्यालय की अर्पिता, खुशी रिमझिम, प्रिया, राधा अंशिका, अलका, गरिमा अमृता, श्रेया, गुंजा, सोनम, आंचल, नैंसी, शिवानी, कंचन, अवंतिका, राधा, अनामिका, रोशनी, सजनी, पल्लवी, माधुरी, अनु, चांदनी, निधि,हर्षित ,भारती,अनन्या, सोनाली, खुशबू,आरोही, संस्कृति, रोशनी, तनीषा, आस्था, दिव्यांशी, काजल, अनुष्का, गुड़िया, ,श्रद्धांजलि, पायल, छोटू, विराज सहित कुल 54 बालक बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता के निर्णायक वीरेंद्र प्रताप यादव सुधीर सिंह दीनानाथ यादव और जयेश यादव ने बड़ी बारीकी से सभी की राखी को देखा वीरेंद्र यादव ने कहा कि निर्णय देना बहुत ही कठिन था क्योंकि बच्चों ने बहुत ही लगन से अपने घर के संसाधनों से राखियां बनाकर लाए थे जो दुकान की राखियों से कई गुना बेहतर थी। ऐसे कार्यक्रम विद्यालयों में करने चाहिए जिससे बच्चों को कुछ सीखने का अवसर मिले।
इस प्रतियोगिता मेंकक्षा 8 की छात्रा गरिमा प्रथम कक्षा 5 की छात्रा गुंजा द्वितीय प्रिया और पायल तृतीया श्रेया चतुर्थ सुरांजलि और आस्था पांचवें स्थान अमृता और राधा छठवें स्थान दिव्या सातवें स्थान पर रहे विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रतिभागी बच्चों सहित स्थान बनाने वाले बच्चों को विद्यालय के वार्षिकोत्सव में सम्मानित किया जाएगा।जिसमें खेल कूद में प्रतिभा करने वाले बच्चे, अच्छी उपस्थिति वाले बच्चे, विद्यालय ग्रह परीक्षा में अच्छे नंबर प्राप्त करने वाले बच्चे शामिल रहेंगे।
इस अवसर पर विद्यालय के अपरवल, संजय हरिओम तिवारी, आरती यादव, मंजू यादव, सुनीता यादव उपस्थित रहे।