कांग्रेस ने लोगों को मानसिक रूप से बनाया गुलाम : सर्वेश कुशवाहा

82862c34b9ef
चन्दौली,सकलडीहा। ब्लॉक मुख्यालय स्थित कैंप कार्यालय पर ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपात काल पर गोष्ठी का आयोजन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कांग्रेस की मनमानी के खिलाफ जमकर भड़ास निकाला।कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रजल्वित व पुष्प अर्पित कर किया गया। 

फोटो: ब्लॉक मुख्यालय पर कैंप कार्यालय पर बैठक करते ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह व भाजपा नेता


मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा ने कांग्रेस सरकार के शासन काल मे लगाए गए आपात काल पर जमकर भड़ास निकाली और लोकतंत्र के इतिहास में काला अध्याय करार दिया। कहा उस समय की तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार ने लोगों को मानसिक रूप से गुलाम बना दिया था।
 यातना की सारी हदे पार कर लोगो को जेल में ठूसा। जो कभी भुलाया नही जा सकता।

 वही विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस की इंदिरा गांधी सरकार में भारतीय लोकतंत्र को कलंकित करने का कार्य किया। लोगो की स्वतंत्रता,अभिव्यक्ति और उनकी इच्छाओं को कुचला गया। कांग्रेस का इतिहास तानाशाही और दमनकारी से भरा है। विरोधी दल के नेताओ सहित पत्रकारों को मीसा एक्ट लगाकर गिरफ्तार किया गया।

 अपने ही देश के लोगो से जानवरो जैसा व्यौहार किया गया। कांग्रेस के विरोध में उठने वाली हर उस आवाज को दबाया गया। वैसी त्रासदी को बीजेपी के नेताओ ने झेला उनके जुल्म और अत्याचार को सहन कर आज देश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब,शोषित,वंचित, किसान, युवा के हित और अधिकार के लिए काम कर रही है। 

इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह,भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह,विजय गुप्ता,पंमपंम सिंह,मोनू सिंह,नवनीत प्रताप सिंह,भगवान दास, मुसाफिर प्रजापति,जेपी चौहान सहित तमाम भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed